Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भारत के सूर्यकुमार यादव बने ICC MEN'S T20I Cricketer Of the Year 2022, इन बड़े खिलाड़ियों को पछाड़कर रचा इतिहास

भारत के सूर्यकुमार यादव बने ICC MEN’S T20I Cricketer Of the Year 2022, इन बड़े खिलाड़ियों को पछाड़कर रचा इतिहास

मैजूदा समय में ICC मैंस टी20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC  ने ICC MEN’S T20I Cricketer Of the Year 2022 चुना है।

यानी ICC ने भारत के सूर्यकुमार यादव को 2022 का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माना है। ऐसा होता भी क्यों ना क्योंकि साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने रिकॉर्डस् को ऐसे तोड़ा है जैसे कोई पहलवान हड्डियां तोड़ता है और रन तो सूर्या ने ऐसे बनाए हैं जैसे मानो उनके लिए ये इंटरनेशनल क्रिकेट ना हो बल्कि कोई बच्चों का खेल हो।

MEN’S T20I Cricketer Of the Year यानी पूरे साल टी20 में सबसे अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी को चुनने के लिए ICC ने 4 खिलाड़ियों को नॉमिनेट यानी प्रस्तावित किया था। इन 4 खिलाड़ियों में भारत के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के साथ साथ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान, इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर सैम करन और जिंबाबवे के ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा का नाम शामिल थे। नोमिनेशन के लगभग 45 दिन बाद ICC ने सूर्यकुमार यादव को आखिरकार 2022 का सबसे अच्छा क्रिकेटर मान ही लिया। हालांकि जब नॉमिनेशन के नाम सामने आए थे तभी न्यूज1 इंडिया स्पोर्टस ने इस बात पर मुहर लगा दी थी कि ICC भारत के सूर्यकुमार को ही ये टाइटल देगा।

अब जरा 2022 में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर नजर डाल लेते हैं-

मौजूदा समय में सूर्या ही विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं। 2022 में उन्होने 32 टी20 पारियों में  46.69 के शानदार औसत से 1214 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 का है। सूर्या ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात में टी20i डेब्यू किया था और बेदह कम समय में ही सूर्या टी20 के मिस्टर 360 डिग्री भी बन गए। आज की तारीख में तमाम बड़े से बड़े नामों को पछाड़कर सूर्यकुमार यादव विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हैं।

दीपक चाहर ने 2019 में किया था ऐसा ही करिश्मा –

सूर्यकुमार यादव को ICC ने ICC MEN’S T20I Cricketer Of the Year  का खिताब दिया है जो कि उनसे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिला था लेकिन इसी सम्मान से जुड़ा एक सम्मान 2019 में भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मिल चुका है। वो सम्ममान था ICC T20I Performance of the year 2019  का खिताब। जो दीपक चाहर को उस टी20 मैच के लिए मिला था जो 10 नवंबर 2019 को भारत और बांग्लादेश के बीच नागपुर में खेला गया था,ये सीरीज का तीसरा टी20 मैच था जिसमें अकेले दीपक चाहर ने ही आधी से ज्यादा बाग्लादेश टीम को समेट कर रख दिया था। इस मैच में चाहर ने 3.2 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए ही ICC ने उन्हें ICC T20I Performance of the year 2019  का खिताब दिया था।

Exit mobile version