Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IPL 2023: DC VS MI, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार, मुंबई

IPL 2023: DC VS MI, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार, मुंबई की पहली जीत

IPL 2023 सीजन का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस(MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस को दो मैच में हार के बाद यह जीत हासिल हुई है। वहीं, दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। बता दें इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट गवां कर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की नाबाद पारी खेले। वहीं तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। बात करें दिल्ली की तो अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। अब दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

दिल्ली लगातार 3 हारी थी और मुंबई 2

बता दें दिल्ली की लगातार यह चौथी हार है, जिसमें दिल्ली का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुआ था जिसमें दिल्ली को 50 रन से करारी शिकस्त मिली थी। वहीं दुसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाकर सीमट गई थी। इसके जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर दिल्ली को पराजित किया था। आईपीएल 2023 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त मिली थी।

बात करें मुंबई की तो आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सीजन में उसकी दूसरी हार सीएसके के खिलाफ मिली। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत कर अपने नाम कर लिया था।

Exit mobile version