Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IPL 2023: ये 2 खिलाड़ी भी हुए इस सीजन से बाहर CSK और LSG को लगा बड़ा झटका!

IPL 2023: ये 2 खिलाड़ी भी हुए इस सीजन से बाहर CSK और LSG को लगा बड़ा झटका!

IPL 2023 के शुरू होने से पहले ही बुरी खबरों के काले बादल छाए हुए हैं। लगातार एक के बाद एक खिलाड़ियों की चोट और सीजन से बाहर होने की खबर आ रही है। इस बार हम एक नहीं बल्कि दो ऐसे खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो चोट के चलते IPL 2023 से लगभग बाहर ही हो चुके हैं।

सबसे पहला नाम माही यानी महेंद्र धोनी की टीम से है, खिलाड़ी का नाम है मुकेश चौधरी जो लेफ्ट आर्म पेसर हैं जिन्होने 2022 में ही डेब्यू किया था और मुकेश पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित भी कर चुके हैं। बता दें IPL 2022 में मुकेश ने 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। अब खबर ये है कि मुकेश IPL 2023 से लगभग-लगभग बाहर हो गए हैं। चेन्नई की टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने इस खबर की पुष्टि की है, क्रिकबज़ से बात करते हुए उन्होने कहा कि ” हम मुकेश का इंतजार तो कर रहे हैं लेकिन उनहें लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं है। वह पिछले साल हमारी टीम का अहम गेंदबाज था और अगर इस सीजन वो नहीं खेल पाएगा तो हमारे लिए यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

फिलहाल मुकेश चौधरी बैंग्लौर में NCA में अपना रिहेब्लीटेशन कर रहे हैं।

लखनऊ का ये स्टार पेसर होगा IPL 2023 से बाहर –

पिछले साल नई टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स से IPL में डेब्यू करने वाले लेफ्ट आर्म पेसर मोहसीन खान को लेकर भी IPL 2023 से बाहर होने की खबर आ रही है। मोहसीन खान पिछले सीजन चाहे नए हों लेकिन वे लखनऊ के प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे उन्होने 2022 IPL में 9 मैचों में कुल 14 विकेट तो चटकाए ही थे साथ ही उनकी इकोनॉमी 6 से भी कम की रही थी जो काबिल ए तारीफ है। बता दें पिछले सीजन में लखनऊ को प्लेऑफ्स में पहुंचाने में मोहसीन खान का अहम रोल भी था।

Exit mobile version