Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL 2023: Virat Kohli ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, एक साथ बनाए ये चार रिकॉर्ड

Vikas Baghel by Vikas Baghel
April 20, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IPL  की टीम रॉयल चैलेंजर बैंग्लौर(RCB) के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली(VIRAT KOHLI) ने फिर से IPL में नया कीर्तिमान बना दिया है। इस बार किंग कोहली ने एक साथ 3 नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। बता दें IPL 2023 के मैच नंबर 27 में पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 47 गेंदों में 125.53 के स्ट्राइक रेट से 59 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस अच्छी पारी के साथ विराट कोहली ने IPL में नया कीर्तिमान बना दिया और एक साथ 4 रिकॉर्ड अपने नाम किए।

विराट के नाम हुए ये 4 IPL के रिकॉर्ड

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

1- IPL के शतकवीर किंग कोहली –

IMAGE – VIRAT KOHLI IN IPL 2023 – MATCH 27 – RCB VS PBKS ( CREDIT – IPLT20.COM)

अपने 229वें IPL मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 रनों का आंकड़ा पार करते ही विराट कोहली पूरे IPL इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसने 100 बार 30 रनों का आंकड़ा पार किया हो। विराट इस मामले में पहले भी टॉप पर थे लेकिन इस पारी के साथ ही विराट ने 30+ रनों की पारियों का शतक लगा दिया। ये रिकॉर्ड अपने आप में काफी खास है क्योंकि ऐसा करने वाले विराट कोहली सिर्फ एक अलेके इकलौते खिलाड़ी हैं।

2- IPL में सबसे ज्यादा चौके –

IMAGE – VIRAT KOHLI IN IPL 2023 – MATCH 27 – RCB VS PBKS ( CREDIT – IPLT20.COM)

विराट ने अपनी इस 229वी पारी में 5 चौके लगाए जिसके बाद उन्होनें IPL में अपने 600 चौके पूरे किए, अभी उनके नाम कुल 603 चौके हैं। इसी के साथ विराट IPL में अबतक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं, लिस्ट में टॉप यानी पहले नंबर पर पंजाब किंग्स(PUNJAB KINGS) के कप्तान शिखर धवन(SHIKHAR DHAWAN) हैं जिन्होने 730 चौके लगाए हैं। धवन के बाद इस लिस्ट में दिल्ली केपिटल्स(DELHI CAPITALS) के कप्तान डेविड वॉर्नर(DAVID WARNER) हैं जिनके नाम 608 चौके हैं और अब विराट कोहली 603 चौके लगाने के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने IPL में 600 से ज्यादा चौके लगाए हों।

3- बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन –

IMAGE – VIRAT KOHLI IN IPL 2023 – MATCH 27 – RCB VS PBKS ( CREDIT – IPLT20.COM)

पंजाब के खिलाफ IPL 2023 के इस मैच में विराट कोहली अपनी टीम रॉयल चैलेंजर बैंग्लौर(RCB) की कप्तानी कर रहे थे। मैच में 59 रनों की पारी खेलकर विराट ने बतौर कप्तान 4940 रन पूरे किए। विराट बतौर कप्तान IPL  में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लिस्ट में उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) का नाम है जिनके नाम 4582 रन हैं, धोनी के बाद रोहित शर्मा(ROHIT SHARMA) तीसरे स्थान पर हैं, रोहित के नाम 3761 रन हैं।

4- टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6500 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी –

IMAGE – VIRAT KOHLI IN IPL 2023 – MATCH 27 – RCB VS PBKS ( CREDIT – IPLT20.COM)

पंजाब के खिलाफ IPL 2023 के मैच 27 में 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते ही बतौर कप्तान विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में 49वी फिफ्टी जड़ी, इस पारी के साथ कोहल ने टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान 6510 रन पूरे किए साथ ही वे बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में 6500 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नाम है जिन्होने बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 6145 रन बनाए हैं।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiipl 2023RCBVIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

Next Post

TWITTER BLUE TICK : ट्विटर पर गायब हुआ ब्लू टिक, तुरंत कीजिए ये काम मिल सकता है वापस!

Clove uses: अधिक मात्रा में लौंग के सेवन से हो सकती है आंखो से संबंधित समस्या, जानें फायदे और नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist