Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IPL 2023: यशस्वी ने बनाया IPL 2023 का सबसे बड़ा स्कोर, मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक, ये है IPL में टॉप 10 स्कोरर्स की लिस्ट

IPL 2023: यशस्वी ने बनाया IPL 2023 का सबसे बड़ा स्कोर, मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक, ये है IPL में टॉप 10 स्कोरर्स की लिस्ट

In the 42nd match of IPL 2023 and 1000th match of IPL, Rajasthan Royals' young opener Yashasvi Jaiswal (YASHASVI JAISWAL) took on the Mumbai Indians bowlers. While batting with restraint, Yashasvi first completed his half-century, later scored a century and till the end took the team to a big total of 212. The special thing is that this century is the first century of Yashasvi's IPL career and he is only 21 years old.

IPL 2023 के 42वें और IPL के 1000वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जैसवाल(YASHASVI JAISWAL) ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के आड़े हाथों लिया। यशस्वी ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए पहले अपना अर्धशतक पूरा किया, बाद में शतक और अंत तक डटकर टीम को 212 के बड़े टोटल तक पहुंचाया। खास बात ये भी है कि यह शतक यशस्वी के IPL करियर का पहला शतक है और वे सिर्फ 21 साल के हैं।

शानदार पारी में बेबी गांगुली यशस्वी जैसवाल ने सिर्फ 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्के लगाकर 200 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए। यशस्वी पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए लेकिन इससे पहले वे पूरा काम कर चुके थे। यशस्वी जैसवाल ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के साथ ही IPL 2023 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। बता दें ये शतक IPL 2023 की दूसरा शतक था इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी हैरी ब्रूक ने IPL 2023 का पहला शतक जड़ा था।

राजस्थान के लिए यशस्वी ने रचा इतिहास –

अगर बात राजस्थान रॉयल्स की की जीए तो अभी तक राजस्थान की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगर स्कोर सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर के नाम था, उन्होने 2 मई 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली थी जो अब तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर था। IPL के 1000वें मैच में यशस्वी जयसवाल ने भी 124 रनों की पारी खेल डाली और अब वे भी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जॉस बटलर और यशस्वी में फर्क सिर्फ इतना सा है कि जयसवाल ने 124 रन बनाने के लिए 62 गेंदें ली वहीं बटलर ने 64 गेंदों में ये कारनाम किया था।

यशस्वी को ये स्कोर IPL 2023 का तो सबसे बड़ा स्कोर तो था ही साथ ही ओवरऑल IPL का भी 11वां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। अब IPL के ऑवरऑल सबसे बड़े स्कोर की बात चली ही है तो जरा जान लेते हैं कि अबतक IPL इतिहास में किन खिलाड़ियों ने सबसे बड़े स्कोर बनाए हैं।

ये हैं IPL के टॉप स्कोरर –

  1. IPL में सबसे बड़ी पारी आज भी क्रिस गेल के नाम है, गेल ने 23 अप्रैल 2013 को 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  2. दूसरे नंबर पर हैं ब्रैंडम मैकलम जिन्होने 2008 में RCB के खिलाफ 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  3. तीसरे नंबर पर हैं क्विंटन डिकॉक जिन्होने 2022 में KKR के खिलाफ 140 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  4. चौथे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होने 2015 में मुंबई के खिलाफ 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  5. पांचवे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होने किंग्स 11 पंजाब की ओर से खेलते हुए 2020 में RCB के खिलाफ 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
  6. छठे नंबर पर हैं फिर से एबी डिविलियर्स, एबी ने ये पारी 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेली थी जिसमें उन्होने नबाद रहकर 129 रन बनाए थे।
  7. सातवे नंबर पर फिर से आए हैं युनिवर्सल बॉस क्रिस गेल, गेल ने ये पारी 2012 में खेली थी जिसमें उन्होने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 128 रन बनाए थे।
  8. आठवें नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है, पंत ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 128 रनों की नबाद पारी खेली थी।
  9. नौवे नंबर पर मुरली विजय हैं जिन्होने 2010 में CSK की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रनों की पारी खेली थी।
  10. लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं डेविड वॉर्नर, वॉर्नर ने 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए KKR के खिलफ 126 रनों की पारी खेली थी।
  11. ग्यारहवें नंबर पर अब यशस्वी जयसवाल आ गए हैं जिन्होने IPL के 1000वें मैच में मुंबई के खिलाफ 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

 

 

Exit mobile version