Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IPL 2024 को लेकर बड़ी खबर, भारत में नहीं होगा IPL! ये है वजह

IPL 2024 को लेकर बड़ी खबर, भारत में नहीं होगा IPL! ये है वजह

प्रीमियर लीग के अगला सीजन यानी IPL 2024 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें अगले साल का IPL अपने रेगुलर समय यानी अप्रैल-मई से पहले हो सकता है, संभावना तो यहां तक है कि इस बार फिर से IPL को भारत से बाहर करवाया जा सकता है।

क्या है कारण –

दरअसल भारत में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में BCCI चाहता है कि चुनावों से पहले-पहले ही IPL को संपन्न करा लिया जाए, अगर चुनाव और IPL एक ही समय पर होते हैं तो BCCI को आर्थिक नुकसान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि BCCI मार्च या फरवरी के आसपास ही IPL 2024 को करवाने पर विचार कर रही है। अगर इस विंडो में मैदानों की उपलब्धि नहीं मिल पाती है तो टूर्नामेंट को को भारत के बाहर भी करवाने पर विचार किया जा सकता है।

IPL 2024 पर क्या PLAN कर रहा है BCCI?

स्पोर्टस तक की रिपोर्ट की मानें तो BCCI , IPL 2023 को लेकर विंडो की तलाश में है, BCCI के अधिकारी आगामी चुनावों को लेकर पहले से ही सजग हैं और उनकी कोशिश यही है कि कैसे भी करके मई से पहले IPL को खत्म करवा दिया जाए।

हालांकि BCCI के अधिकारी ने ये भी बताया कि IPL में अभी काफी समय है और इस वक्त सभी का ध्यान सिर्फ विश्व कप से है जो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच शेड्यूल्ड है।

विदेश में होगा IPL ? कितने चांस ?

बता दें रिपोर्ट के अनुसार IPL को भारत के अलावा किसी और देश में करवाना BCCI का आखरी विकल्प है, अगर मार्च से मई तक BCCI को विंडो नहीं मिल पाती है तो फिर मई से किसी और देश में IPL करवाया जा सकता है। बताते चलें इससे पहले साल 2009 में भी चुनावों की वजह से उस साल के IPL को दक्षिण अफ्रीका में करवाया गया था, इसके अलावा 2014 के चुनावों के कारण उस साल आधे मैच भारत और आधे यूएई में करवाए गए थे। इस बार 2024 में भी BCCI इन तमाम विकल्पों पर विचार जरूर करेगी।

 

Exit mobile version