Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

धोनी की CSK के खिलाफ तूफ़ानी शतक! अनकैप्ड Priyansh Arya ने भी बनाए 6 धमाकेदार रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 39 गेंदों में शतक ठोक डाला। इस धमाकेदार सेंचुरी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया।

Gulshan by Gulshan
April 9, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
Priyansh Arya
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Priyansh Arya : पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने अपने पहले ही IPL सीज़न में तहलका मचा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने केवल 42 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 लंबे छक्के जड़े, और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। IPL 2025 में शतक जमाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं। इससे पहले SRH के लिए ईशान किशन ने नाबाद 106 रन बनाए थे।

प्रियांश ने बनाए 5 एतिहासिक रिकॉर्ड

  1. बनाया दूसरा सबसे तेज IPL शतक

प्रियांश ने 39 गेंदों में शतक ठोककर किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। इस सूची में टॉप पर हैं युसुफ पठान, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी।

RELATED POSTS

No Content Available
  1. अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे तेज शतक

प्रियांश IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रजत पाटीदार के नाम था, जिन्होंने 2022 में 49 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। अब प्रियांश ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वो IPL में शतक जमाने वाले आठवें अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।

  1. पंजाब किंग्स के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। सबसे तेज शतक अब भी डेविड मिलर के नाम है, जिन्होंने 2013 में 38 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

  1. IPL इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक

प्रियांश का यह शतक IPL के इतिहास में पांचवां सबसे तेज शतक बन गया है। इस सूची में सबसे आगे हैं क्रिस गेल (30 गेंद), फिर युसुफ पठान (37), डेविड मिलर (38), ट्रैविस हेड (39), और अब प्रियांश (39 गेंदें)। उन्होंने हेड की बराबरी कर ली है।

  1. CSK के खिलाफ सबसे तेज IPL शतक

प्रियांश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले ये रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक बनाया था। प्रियांश ने सिर्फ 39 गेंदों में यह कारनामा कर इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें : आज हरे निशान पर चमका सोना, जानिए 9 अप्रैल बुधवार का ताज़ा भाव…

इसी के साथ प्रियांश ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शुरुआत से ही तूफान ला दिया। वो IPL इतिहास में पहली गेंद पर छक्का मारने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा नमन ओझा (2009), विराट कोहली (2019), और फिल साल्ट (2024) कर चुके हैं।

Tags: Priyansh Arya
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Fatehpur triple murder case

फतेहपुर ट्रीपल मर्डर केस में पुलिस मुठभेड़.. दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, गांव में तनाव का माहौल

Health news : सेहत के हिसाब से आपके लिए कौन सी रोटी है ज़्यादा फायदेमंद मोटी या पतली, जानिए इसे कैसे बनाएं हेल्दी

Health news-सेहत के हिसाब से आपके लिए कौन सी रोटी है ज़्यादा फायदेमंद मोटी या पतली, जानिए इसे कैसे बनाएं हेल्दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version