Site icon News1India

GT vs DC IPL 2025 : गुजरात बनाम दिल्ली आज आमने-सामने, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कौन मारेगा बाज़ी

GT vs DC IPL 2025

GT vs DC IPL 2025 : आईपीएल 2025 का आज का दिन क्रिकेट के दीवानों के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि आज लीग स्टेज के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। दिन की शुरुआत अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी, जहां दोपहर 3:30 बजे गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का टॉस दोपहर 3 बजे होगा, जिससे मैच का मूड सेट हो जाएगा।

वहीं शाम होते-होते क्रिकेट का खुमार और चढ़ेगा, जब राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स एक दूसरे को टक्कर देंगे। इस दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत स्थिति में लाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। दोनों मैचों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है, जिससे फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स इस सीज़न में ज़बरदस्त लय में नजर आ रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अब तक छह मुकाबलों में से पांच में जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोज़िशन हासिल कर ली है। वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। गुजरात ने छह में से चार मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

आज किसका पलड़ा भारी ?

अगर आमने-सामने के रिकॉर्ड की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स को मामूली बढ़त हासिल है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल पांच मुकाबले हुए हैं, जिनमें दिल्ली ने तीन और गुजरात ने दो मैच अपने नाम किए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। खासकर दोपहर में खेले जाने वाले मुकाबलों में लाल मिट्टी की पिच पर 200 से ज्यादा रन बनाना भी मुश्किल नहीं होता। हालांकि, इस सीज़न एक स्लो पिच भी देखने को मिली है, इसलिए यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आज किस तरह की सतह पर खेल होता है। यहां पीछा करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी कर सकती है।

कांटे की टक्कर तय

हमारे मैच प्रेडिक्शन मीटर के मुताबिक इस मुकाबले में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर हैं। दोनों ही स्क्वॉड में मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं और दोनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं। हालांकि, टॉस जीतकर चेज़ करने वाली टीम को हल्का सा फायदा मिल सकता है। कुल मिलाकर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : यूपी के Kanpur में पहला अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार, 24 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी करेंगे…

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

जैक फ्रेजर-मैकगर्क/फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

Exit mobile version