Site icon News1India

RCB ने KKR से लिया 18 साल पुराना बदला, IPL 2025 में 7 विकेट से धमाकेदार जीत

IPL 2025 : आरसीबी ने केकेआर (KKR vs RCB) को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के बाद आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी। माल्या ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “केकेआर पर शानदार जीत के लिए आरसीबी को बधाई। यह सुनकर खुशी हुई कि कमेंटेटरों ने आखिरकार कहा कि आरसीबी ने अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजी लाइनअप अपने आप में बहुत कुछ कहता है।” माल्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

7 विकेट से धमाकेदार जीत

आपको बता दें कि आरसीबी अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाया है, और कई बार कमेंटेटरों ने इसकी गेंदबाजी को ही हार का कारण बताया है। ऐसे में आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी की जीत के बाद माल्या ने कमेंटेटरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मैच की बात करें तो ईडन गार्डन्स में पहले केकेआर ने बल्लेबाजी की और 8 विकेट पर 174 रन बनाए। इसके बाद आरसीबी ने तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। एक समय केकेआर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन क्रुणाल की गेंदबाजी ने उन्हें 174 रन पर रोक दिया।

आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने 59 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि फिल साल्ट ने 31 गेंदों पर 56 रन बनाए, और दोनों ने आरसीबी को जीत के करीब पहुंचाया।

Exit mobile version