Site icon News1India

IPL2023: CSK VS RR,  कौन किस पर भारी? जानिए क्या होगी प्लेइंग-11

IPL 2023 की 17वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सीएसके के घर चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी अपने तीन में से दो मैच में जीते है। दोनों ही टीमें जीत के घोड़े पर सवार हैं, ऐसे में आज किसी एक टीम को हार के साथ संतोष करना होगा। बात करें IPL 2023 की मौजूदा अंत तालिका की तो रजस्थान रॉयल्स लिस्ट में दूसरे और चेन्नई सुपर किंग्स पांचवे स्थान पर है।

राजस्थान बनाम चेन्नई, कौन किस पर भारी?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में अब तक 26 बार आमने सामने आ चुकी है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 मुकाबलों में 15 जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों ही टीम के ओपनर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वही रॉयल्स के जोस बटलर भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

माही के लिए बेहद खास है ये मैच –

बता दें महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ 200वीं बार चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी करेंगे। एमएस धोनी की कप्‍तानी में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 4 आईपीएल खिताब जीते है। धोनी के नेतृत्‍व में सीएसके(CSK) ने 9 बार आईपीएल(IPL) फाइनल में प्रवेश किया है। धोनी ने अब तक सीएसके की 199 मैचों में कप्‍तानी की है। जिसमें से टीम ने 120 मैच जीते हैं।

 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग -11

CSK:   एमएस धोनी (कैप्टन & विकेटकिपर), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, सिसंडा मगाला, मोईन अली।

RR:  संजू सैमसन(कैप्टन), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, वाई चहल, ट्रेंट बोल्ट, जेसन होल्डर, एम अश्विन।

RR vs CSK पिच रिपोर्ट –

चेन्नई के चेपाक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट देखने को मिला था। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन साल बाद कदम रखते हुए 12 रन से लखनऊ सुपर जायंट्स को पराजित किया था। इसी प्रकार का मैच एक बार फिर देखने को मिल सकती है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Exit mobile version