News1India

Asia Cup: पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है नॉकआउट मुकाबला, जीतने वाली टीम खेलेगी फाइनल

पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है नॉकआउट मुकाबला, जीतने वाली टीम खेलेगी फाइनल

पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है नॉकआउट मुकाबला, जीतने वाली टीम खेलेगी फाइनल

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के अंतर्गत मेजबान पाकिस्तान और गत वर्ष चैंपियन श्रीलंका के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच को जीतने वाली टीम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत के साथ खेलेगी. बारिश की वजह से आज का मैच देरी से शुरु हुआ. बारिश से प्रभावित होने के कारण मैच को निर्धारित 50 ओवर से घटा कर 45 ओवर का कर दिया गया है. अब इसमें पॉवरप्ले के लिए 9 ओवर निर्धारित हुआ है. वहीं एक गेंदबाज 9 ओवर की गेंदबाजी कर सकता है.

टॉस जीतकर पाक ने चुनी बल्लेबाजी

मेजबान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और श्रीलंका को गेंदबाजी का न्यौता दिया है. पाक की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को अपना पहला झटका सलामी बल्लेबाज फखर जमान के रूप में लगा. फखर ने 11 गेंदों पर मात्र 4 रनों की पारी खेली.

पॉइंट टेबल में दोनों टीमों का हाल

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. ये मैच अभी बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ. पाक और श्रीलंका की टीमें 2-2 मुकाबले खेली है, जिसमें से दोनों को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि रनरेट का देखे तो इसमें श्रीलंका की टीम पाक से ऊपर है. श्रीलंका का नेट रनरेट -0.200 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रनरेट -1.829 है.

दोनों टीमों को हरा चुकी है भारत

बता दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों के लिए आज का क्वालीफायर मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से टकराएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहले ही टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा चुकी है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 4 मुकाबले पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ रद्द हुआ, दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया की जीत हुई, तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ और चौथा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ भारत की रोहित सेना ने शानदार जीत दर्ज की है.

Exit mobile version