News1India

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे लव बर्ड्स केएल राहुल और आथिया शेट्टी

K.L Rahul with Athiya Shetty: बॉलीवुड के अन्ना के नाम से फेमस सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की लाडली बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल (K.L Rahul) संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक इन दोनों की शादी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन अब दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर आई है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों जल्द ही हम सफर बनने वाले हैं और शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अथिया शेट्टी के करीबी दोस्त ने बताया कि अगले तीन महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यहीं नहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी का जन्म जहां मंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था, वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मंगलोर से हैं जिसके चलते दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से इस पर अभी भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version