News1India

IPL 2023 से ब्रेक लेंगे MI के कप्तान ROHIT SHARMA, ये है वजह

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) इन दिनों अपने प्रदर्शन को लेकर काफी सुर्ख़ियो मे है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम को 7 जून से ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके लिए टीम का मनोबल बढाने के लिए मैंनेजमेंट वर्कलोड मैनेज करना चाहता है। इसी कारण रोहित शर्मा के IPL 2023 से आराम लेने की बात तूल पकड़ रही है। हाल ही में दिग्गज सुनील गावस्कर(Sunil Gawaskar) ने भी रोहित को ब्रेक लेने की नसीहत दी थी।

इस साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन होने हैं जिस लिहाज़ से कप्तान की नेशनल ड्यूटी का भार IPL से कहीं ज्यादा हैं जिसे देखते हुए रोहित को ब्रेक लेने की नसीहत मिल रही है। मामले में अपडेट ये है कि मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने पूरे मामले में मुंबई इंडियंस का स्टैंड साफ कर दिया है।

मुंबई इंडियन्स के हेड कोच मार्क बाउचर ने शनिवार को इस मुद्दे पर कहा की, टीम ने कप्तान को मौजुदा लीग से ब्रेक लेने को नही कहा है  , लेकिन अगर वो ऐसा चाहते हैं तो इस पर विचार किया जायेगा।

बाउचर ने कहा की मुझे ऐसा नही लगता की उन्हें ब्रेक की जरूरत है। निश्चित ही हमारा ख्याल है की रोहित खेलते रहे क्योकि वह एक बेहतरीन खिलाडी और उत्तम कप्तान है।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक सात मैचो की सात पारियो मे 181 रन बनाए है। उन्होनें इस सीज़न मे सिर्फ एक अर्ध्यशतक जडा है और 65 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। उनके बल्ले मे वो कमाल देखने को नही मिला है जो इस साल की शुरुआत मे देखा गया था। उन्होनें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाया था। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनकी सेंचुरी आई थी।

Exit mobile version