Site icon News1India

MS Dhoni हुए चोटिल, झारखंड के जंगल में 40 रूपए में करवा रहे हैं इलाज !

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से परेशान चल रहे हैं और आप जानकर चौंक जाएंगे कि वे अपना इलाज किया अच्छे हस्पताल में नहीं बल्कि एक देसी वैद्य के पास करवा रहे हैं ।

वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा Tax भरते हैं, लेकिन ये बाद लोगों के गले नहीं उतर रही कि इतने अमीर होने के बावजूद धोनी किसी जंगल के एक साधारण से देसी वैद्य से अपने घुटनों का इलाज क्यों करवा रहे हैं ?

दरअसल माही पिछले कुछ दिनों से अपने घुटनों में हो रहे दर्द से परेशान हैं, जिसके इलाज के लिए वे बाकी Celebrities की तरह किसी बड़े अस्पताल या विदेश नहीं बल्कि रांची से 70 किलोमीटर दूर लापुंग के जंगलों में एक देसी वैद्य को चुना है । धोनी का इलाज कर रहे वैद्य का नाम वंदन सिंह खेरवार है ।

MS धोनी करीब 1 महीने से यहां इलाज कराने जा रहे हैं ,माही को 20 रूपए फीस के और 20 रूपए दवा के ही देने पड़ते हैं मतलब वे मात्र 40 रूपए में अपना इलाज करवाते हैं ।

वैद्य वंदन सिंह प्राक्रतिक जड़ीबूटियों द्वारा इलाज करते हैं।

वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, धोनी के माता-पिता भी उनके यहां आ चुके हैं। जब पहली बार धोनी उनके पास गए थे तो वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। लोगों ने उन्हें धोनी के बारे में बताया। भारत के पूर्व कप्तान जब भी वहां जाते हैं तो भारी भीड़ हो जाती है।

वैद्य वंदन सिंह के मुताबिक, कैल्शियम की कमी कारण उनके दोनों घुटनों में दर्द है। उन्हें चलने में तकलीफ होती है। वह एक आम मरीज की तरह वहां जाते हैं तो खुद से 40 रुपये देकर इलाज करवाते हैं। पिछली बार 26 जून को धोनी उनके वैद्य के पास गए थे।

धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगले साल आईपीएल में खेलेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान आईपीएल के दौरान हर मैदान पर दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार चैंपियन बनी है। उन्होंने इस बार सीजन शुरू होने से पहले कप्तान छोड़ दी थी। रवींद्र जडेजा कप्तान बने थे, लेकिन आठ मैच में छह हारने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर धोनी ही टीम के कप्तान बने।

Exit mobile version