Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
MS DHONI IPL EARNING: IPL से अबतक कितने पैसे कमा चुके हैं MS DHONI? आंकड़ा देखकर उड़ जाएंगे होश!

MS DHONI IPL EARNING: IPL से अबतक कितने पैसे कमा चुके हैं MS DHONI? आंकड़ा देखकर उड़ जाएंगे होश!

2008 में IPL के पहले सीजन में CSK ने धोनी को 6 करोड़ रूपए में खरीदा। 2008-2010 तक उन्हें यही सैलेरी मिली। फिर 2011 में उनकी सैलेरी बढ़कर 8 करोड़ 28 लाख रूपए हो गई जो 3 साल तक सेम रही। फिर 2014 और 15 में उन्हें 12 करोड़ 50 लाख रूपए मिले। 2016 में CSK, IPL में नहीं थी तो रायजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने माही को 12 करोड़ 50 लाख में ही खरीदा, 2016-17 धोनी इसी सैलेरी पर RPS के लिए खेले। 2018 में CSK की वापसी हुई और धोनी को मिली 18 करोड़ की सैलेरी जो 2021 तक सेम रही लेकिन 2022 में थाला को 12 करोड़ रूपए सैलेरी दी गई जो अभी भी सेम है।

करोड़ो फैंस के दिल की धड़कन और भारत की आन बान शान महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) यानी हमारे थाला का ये IPL सीजन उनका आखरी IPL सीजन है 16 सीजन खेलने के बाद उन्होने IPL से कुल 176 करोंड़ 84 लाख रूपए की कमाई कर चुके हैं। कैसे, आइए बताते हैं।

2008 में IPL के पहले सीजन में CSK ने धोनी को 6 करोड़ रूपए में खरीदा। 2008-2010 तक उन्हें यही सैलेरी मिली। फिर 2011 में उनकी सैलेरी बढ़कर 8 करोड़ 28 लाख रूपए हो गई जो 3 साल तक सेम रही। फिर 2014 और 15 में उन्हें 12 करोड़ 50 लाख रूपए मिले। 2016 में CSK, IPL में नहीं थी तो रायजिंग पुणे सुपरजाएंट्स(RPS) ने माही को 12 करोड़ 50 लाख में ही खरीदा, 2016-17 धोनी इसी सैलेरी पर RPS के लिए खेले। 2018 में CSK की वापसी हुई और धोनी को मिली 18 करोड़ की सैलेरी जो 2021 तक सेम रही लेकिन 2022 में थाला को 12 करोड़ रूपए सैलेरी दी गई जो अभी भी सेम है।

कुल मिलाकर IPL के 16 सीजन में धोनी 176 करोड़ 84 लाख रूपए कमा चुके हैं और 4 ट्रॉफी भी जीत चुके हैं।

कैसा रहा IPL में माही का सफर?

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और रायजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, इन दोनों टीमों से खेलते हुए IPL में अबतक 246 मैच खेले हैं जिनकी 215 पारियों में उन्होने 5076 रन बनाए हैं वहीं 24 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। उन्होने ओवरऑल IPL में 39.35 के औसत और 136.01 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 84 नाबाद उनका सर्वाधिक स्कोर है।

कप्तानी की बात करें तो अबतक माही ने 222 मैचों मे कप्तानी की है जिनमें से 130 में वे जीते हैं और 90 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

Exit mobile version