Site icon News1India

IND vs PAK: भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे नसीम शाह, चोट ने बढ़ाई चिंता

भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे नसीम शाह, चोट ने बढ़ाई चिंता

भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे नसीम शाह, चोट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला 10 सितबंर को खेला जाएगा. पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अब फैंस को दूसरे मैच के भिड़ंत का इंतजार है. लेकिन पाकिस्तानी फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह मैच से बाहर हो सकते हैं.

इंजरी होने पर नहीं खेलेंगे नसीम शाह

बता दें कि एशिया कप में सुपर-4 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था. इसमें पाक के स्टार खिलाड़ी नसीम शाह चोटिल हो गए थे, ऐसे में संभावना जताई जा रहाहै कि अगर उनकी इंजरी बड़ी होती है, तो इंडिया के खिलाफ 10 तारीख को होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे.

हम्बनटोटा में होगा भारत-पाक मैच

बता दें कि सुपर-4 स्टेज समेत एशिया कप के फाइनल मैच को हम्बनटोटा में खेला जाएगा. एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा इसको पहले पल्लेकेल और दांबुला में करवाने पर विचार किया गया था, लेकिन बारिश के कारण निर्णय में बदलाव करना पड़ा. ऐसे में एशिया कप में भारत पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हम्बनटोटा में संभव है.

Exit mobile version