Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टिकट लगा है दांव पर! क्रिकेट की दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच होगा घमासान महामुकाबला

Vikas Baghel by Vikas Baghel
February 4, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India vs Australia :  9 फरवरी से 22 मार्च के बीच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया 4 टेस्ट और 3 ODI में आमने सामने आएँगे, जो कि न्यूजीलैंड के बाद भारतीय टीम के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी। जिस साल वर्ल्ड कप हो उस साल हर मैच, हर मुकाबला जीतना टीम के मनोबल के लिए बहुत ज़रूरी होता है, और खास कर तब जब मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी बड़ी टीमों से हो।

तो चलिए एक बार नज़र डालते हैं दोनों टीमों पर। कप्तान रोहित शर्मा को मिलाकर भारतीय टीम इस सीरीज़ में 9 बल्लेबाज़ 5 गेंदबाज़ और 3 आल राउंडर्स के साथ उतरेगी। बल्लेबाज़ी क्रम में होंगे पुजारा, के.एल. राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमान गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और सरकार भरत। वहीँ गेंदबाज़ी क्रम में होंगे उमेश यादव, मुहम्मद सिराज, शमी, कुलदीप यादव और जयदेव उनादकट। 3 बचे ऑल राउंडर्स होंगे अक्षर पटेल, अश्विन और जडेजा। आपको बता दें की पीठ की चोट के कारण श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे। उनकी जगह लेंगे इस समय अपनी बल्लेबाजी से सनसनी फैलाने वाले सूर्यकुमार यादव…ये उनका आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच होगा….

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026

ऑस्ट्रेलियन टीम की कप्तानी करेंगे पैट कमिंस…. जो अपने भारत दौरे पर 7 बल्लेबाज़, 8 गेंदबाज़ और 2 ऑल राउंडर्स के साथ मैदान पर उतरेगी… तो वहीं बल्लेबाज़ी क्रम में होंगे डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, लैबुशेन, रेनशॉ , ट्राविस हेड, ख्वाजा और एलेक्स कैरी। गेंदबाज़ी क्रम में होंगे पैट कमिंस, स्टार्क, बोलैंड, मर्फी, ल्योन, स्वेप्सन, मॉरिस और जोश हैज़लवुड। बचे सिर्फ 2 ऑल राउंडर्स एश्टन एगर और कैमेरून ग्रीन। इंडियन क्रिकेट टीम का सामना एक काफी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम से होने वाला है। पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी के बीच, महाराष्ट्र के विदर्भा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ का अपनी ही धरती पर होना भारतीय खिलाडियों के पक्ष में जाएगा, और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पिछले 27 सालों से इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ बॉर्डर- गावास्कर ट्रॉफी के नाम से खेली जा रही है। भारत की भूमि पर यह सीरीज़ कुल मिला के 8 बार खेली गयी है, वहीँ ऑस्ट्रेलिया में यह 7 बार खेली गयी है, जिसमे से  9 बार जीत टीम इंडिया ने हासिल की है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत का सेहरा सिर्फ 5 बार पहना है। ऑस्ट्रेलिया आज तक सिर्फ चार बार भारत के खिलाफ भारत की भूमि पर टेस्ट सीरीज़ जीत पायी है। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को इंडिया में 2004 में हराया था, जो इस बार,होने वाली बॉर्डर- गावास्कर ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया के लिए और बड़ी चुनौती बनाता है। ऑस्ट्रेलिया पिछले सीरीज के हार का बदला भी इस बार लेना चाहेगी। गब्बा में ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था, पर पिछले साल हमारी ज़्यादातर युवा खिलाडियों से भरी टीम ने ये चमत्कार भी कर दिखाया था, और वो भी अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाडी विराट कोहली के बगैर। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उस गब्बा में हराया जहां ऑस्ट्रेलिया पिछले 32 सालों से एक भी टेस्ट नहीं हारी थी, और अब इस निर्णायक सीरीज़ में भी इंडियन फैंस को अपनी टीम से वही जोश और जूनून की उम्मीद होगी।

Tags: BCCI NEWSCricket NewsICC World Test ChampionshipNews1IndiaVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

Next Post

"दिल्ली शराब नीति" को लेकर AAP कार्यालय के बाहर बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, सीएम अरविंद केजरीवाल से की इस्तीफे की मांग

असम में बाल विवाह करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन, ओवैसी ने विरोध जताते हुए बीजेपी पर दागे ये सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist