Site icon News1India

NZ vs NED: हैदराबाद में खेला जा रहा, न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मुकाबला, जानिए पॉइंट टेबल के हाल

नीदरलैंड बनाम न्यूजीलैंड photo

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी वनडे वर्ल्ड कप में सभी टीमों ने एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं. पॉइंट टेबल में सभी टीमों की पोजिशन शुरुआती मैच के हिसाब से निर्धारित हो गई है. 9 अक्टूबर यानी आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वर्ल्ड कप का 6वां मुकाबला न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है.

टॉस हारकर न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम साल 2019 में रनअप टीम थी. वहीं इस बार भी वर्ल्ड कप का आगाज इन्होंने डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर की है. अब इन दोनों टीमें आज टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला खेल रही हैं. नीदरलैंड ने टॉज जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है.

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे सभी के नतीजे

इन टीमों ने जीता वर्ल्ड कप का पहला मैच

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में सभी टीमों ने अपना 1-1 मुकाबला खेल लिया है और अब पॉइंट टेबल में सभी टीमों का रुख साफ तौर पर दिख रहा है. अगर टेबल की बात करें तो न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत ने जीत से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, नीदरलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड ने अपना पहला मैच गवां दिया है.

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पॉइंट टेबल में अंतिम

गौरतलब है कि जीते हुए टीमों को 2 पॉइंट मिले हैं. वहीं रनरेट के हिसाब से पॉइंट टेबल में टॉप पर न्यूजीलैंड हैं वहीं इसके बाद क्रमश साउथ अफ्रीका, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश, मेजबाजन भारत, सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, नीदरलैंड, एशिया कप की रनअप टीम श्रीलंका और पिछले वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंग्लैंड है.

Exit mobile version