Site icon News1India

Pro Kabaddi league: वीवो प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का शुभारंभ, पहले मैच में दिल्ली और मुंबई आमने-सामने

वीवो प्रो कबड्डी लीग(Pro Kabaddi league) के आयोजक-मशाल स्पोर्ट्स ने गुरुवार गुरुवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के साथ लीग के 9वें सीजन का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी 12 टीमों के एक-एक प्रतिनिधि शामिल हुए।

मौजूदा चैंपियंस दबंग दिल्ली के.सी. 7 अक्टूबर को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में वीवो पीकेएल सीजन 2 के विजेता यू मुंबा से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह संस्करण तीन स्थानों – बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इसका कारण है कि लीग तीन साल के अंतराल के बाद खुले हाथों से स्टेडियम में फैंस का स्वागत करेगा।

नए सीजन को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए दबंग दिल्ली के.सी. कप्तान नवीन कुमार ने कहा, “हम मौजूदा चैंपियन हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि हम इस सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैं पहले एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए खेलता था और अब मैं कप्तान के रूप में टीम के लिए खेलूंगा। मुझे अपनी टीम को आगे ले जाना होगा। एक व्यक्ति जिम्मेदारियों के साथ मजबूत होता है, इसलिए मैं अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखूंगा और इस सीजन में अच्छा खेलूंगा।”

इस बीच, टूर्नामेंट के पहले चरण के लिए घरेलू टीम (बेंगलुरु बुल्स) के कप्तान महेंदर सिंह ने स्टार रेडर विकास कंडोला को अपनी टीम में शामिल करने को लेकर कहा, “विकास एक अच्छे रेडर हैं और उन्होंने लीग के पिछले सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इस सीजन में अच्छा खेलेंगे और हमें कई मैच जीतने में मदद करेंगे।”

वीवो पीकेएल सीजन 9 में फैंस के लिए दरवाजे खोलने और लीग के विकास के पीछे के प्रमुख पहलुओं के बारे में हेड स्पोर्ट्स लीग, मशाल स्पोर्ट्स और लीग कमिश्नर, वीवो प्रो कबड्डी लीग अनुपम गोस्वामी ने कहा, “फैंस और दर्शक किसी भी खेल के दिल में होते हैं। हम इस सीजन में स्टेडियम में फैंस से जुड़ी गतिविधियों के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे। किसी भी लीग का मुख्य फोकस फैंस रहते हैं और फैंस के साथ सफल हुए बिना खेल में सफलता का कोई मायने नहीं रह जाता है। फैंस के साथ सफल होने के लिए हमें उच्च गुणवत्ता वाले मुकाबले सुनिश्चित करने होंगे, जो हमारे लिए प्राथमिकता रही है। एक लीग मॉडल जिसे लगातार बेहतर बनाया जा सकता है, वह भी लीग की सफलता के पीछे के प्रमुख तत्वों में से एक रहा है।”

Exit mobile version