गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

RCB vs DC: फिल सॉल्ट ने RCB को बुरी तरह कूटा, सिर्फ 16.4 ओवर में ही जीत गई दिल्ली, मोहम्द सिराज और फिल सॉल्ट के बीच हुई लड़ाई!

IPL 2023 के अर्धशतक यानी 50वें मैच में टेबल पर सबसे नीचे चल रही दिल्ली केपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर बैंग्लौर की सिट्टी पिट्टी गुल कर दी। मैच में अच्छी बल्लेबाजी, कुछ शानदार गेंदें, बढिया फील्डिंग के अलावा वो भी देखने को मिला जो अमूमन RCB के मैच में देखने को मिलता है यानी कि लड़ाई। लेकिन कुल मिलाकर दिल्ली की टीम ने RCB के गेंदबाजों की खूब कुटाई की। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा 87 रन बनाए फिल सॉस्ट ने। जिस लड़ाई का जिक्र हमने पहले किया था वो नोंकझोंक मोहम्मद सिराज और फिल सॉल्ट के बीच ही हुई थी।

by Vikas Baghel
मई 6, 2023
in कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2023 के अर्धशतक यानी 50वें मैच में टेबल पर सबसे नीचे चल रही दिल्ली केपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर बैंग्लौर की सिट्टी पिट्टी गुल कर दी। मैच में अच्छी बल्लेबाजी, कुछ शानदार गेंदें, बढिया फील्डिंग के अलावा वो भी देखने को मिला जो अमूमन RCB के मैच में देखने को मिलता है यानी कि लड़ाई। लेकिन कुल मिलाकर दिल्ली की टीम ने RCB के गेंदबाजों की खूब कुटाई की। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा 87 रन बनाए फिल सॉस्ट ने। जिस लड़ाई का जिक्र हमने पहले किया था वो नोंकझोंक मोहम्मद सिराज और फिल सॉल्ट के बीच ही हुई थी। खैर मैच का पूरा लेखा जोखा तो आपको इस रिपोर्ट में हम बताएंगे ही साथ ही सिराज और सॉल्ट की इस गर्मागर्मी वाले मामले को भी विस्तार से समझाएंगे।

RELATED NEWS

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

जून 22, 2026
India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026

सबसे पहले मैच की बात कर लेते हैं, दिल्ली के होम ग्राउंड यानी अरूण जेटली स्टेडियम में यह मैच था, टॉस जीतकर RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। RCB ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकासान पर 181 रन बोर्ड पर लगा दिए। विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और महीपाल लोमरोर भी अंत तक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद रहकर पचासा जड़ गए।

अब बारी थी दिल्ली की, कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ फिल सॉल्ट ने पारी की शुरूआत की। दोनों ने ताबड़तोड़ 5 ओवर में ही 60 रन बना लिए थे जिसके बाद 22 रन बनाकर वॉर्नर आउट हो गए। लेकिन फिल सॉल्ट ने दूसरा छोर संभाले रखा। सॉल्ट ने अपनी बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा कर दिया। उन्होने सिर्फ 45 गेंदों में 87 रन बनाए और जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे, इस पारी में सॉल्ट का स्ट्राइक रेट 193.33 का रहा। सॉल्ट पारी के 16वें ओवर में कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और राइली रूसो ने औपचारिक रूप से दिल्ली को मैच जिताया। दिल्ली ने सिर्फ 16.4 ओवरों में ही 187 रन बना डाले और मैच अपने नाम कर लिया।

सॉल्ट और सिराज के बीच नोंकझोंक  –

ये घटना पावरप्ले की है, तब पारी का पांचवा और अपना पहला ओवर फेंकने आए RCB के मेन गेंदबाज मोहम्मद सिराज, स्ट्राइक पर खूंखार बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट थे, पहली गेंद पर सॉल्ट का टॉप एज लगता है और पीछे की तरफ छक्का हो जाता है, दूसरी गेंद पर सॉल्ट कड़क शॉर्ट लगाकर ऑफ साइड का छक्का मार देते हैं, तीसरी गेंप पर सॉल्ट कदमों का इस्तेमाल कर डीप मिड विकेट की ओर वन बाउंस चौका जड़ देते हैं, इसके बाद सिराज सॉल्ट को एक तीखी बाउंसर मारते हैं जो वाइड हो जाती है, उधर अंपायर वाइड का इशारा देता है और इधर सिराज शायद सॉल्ट की स्लेजिंग करने लगते हैं, देखते ही देखते सिराज गुस्सा हो जाते हैं और सॉल्ट को ऊंगली दिखाते हैं, बीच बचाव करने दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर आते हैं मगर सिराज उन्हें भी नहीं समझते, वे वॉर्नर को भी उसी तरह ऊंगली दिखाते हैं, आखिरकार अंपायर ही मामला शांत करवाते हैं। जब सिराज और सॉल्ट के बीच ये मामला हुआ तब सॉल्ट 16 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे थे। सिरज के परेशान करने के बाद सॉल्ट और भी आक्रामक हो गए और RCB के हर एक गेंदबाज की खूब ठुकाई की। कुल मिलाकर फिल सॉल्ट ने सिर्फ 45 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली और आखिरकार 16वें ओवर में कर्ण शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

पहली बार दसवे नंबर से ऊपर गई दिल्ली –

टूर्नामेंट में लगातार शुरूआती मैच हारने के बाद दिल्ली केपिटल्स 10वें नंबर पर आ गई थी, बाद में दिल्ली ने कुछ मैच जीते भी लेकिन माइनस नेट रनरेट के चलते दिल्ली दसवें नंबर से ऊपर नहीं उठ पा रही थी। RCB के खिलाफ इस मैच को दिल्ली ने सिर्फ 16.4 ओवरों में ही जीत लिया जिससे दिल्ली की माइनस होती रनरेट में थोड़ा इजाफा हुआ और दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर आ गई। अब 10वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद खिसक गई है।

 

Tags: Cricket Newscricket news in hindidc vs rcbdc vs rcb dream11 predictiondc vs rcb dream11 teamdc vs rcb livemohammed sirajmohammed siraj fight with phil saltmohammed siraj phil saltmohammed siraj phil salt fight videomohammed siraj phil salt todaymohammed siraj vs phil saltmohammed siraj vs philip saltphil saltphil salt mohammed sirajphil salt mohammed siraj abusephil salt mohammed siraj fightphilip saltphill salt vs mohammed siraj fightrcb vs dcrcb vs dc 2023rcb vs dc 2023 highlightsrcb vs dc 2023 highlights full matchrcb vs dc 2023 highlights todayrcb vs dc dream11rcb vs dc dream11 teamrcb vs dc highlightsrcb vs dc highlights 2023rcb vs dc ipl 2023 livercb vs dc ipl livercb vs dc livercb vs dc live matchrcb vs dc live scorercb vs dc live streamingrcb vs dc pitch report todaysiraj phil saltsiraj phil salt fightsiraj phil salt fight videosiraj vs phil salt
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

Selection Controversy: किसके इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने पर फैंस हैरान, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Mohammed Siraj Selection Controversy: बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का...

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Next Post

Yamaha Bike: बाइक की एक झलक देख कर दिल होगा गार्डन-गार्डन, जानें कीमत के साथ अद्धुत फीचर्स की जानकारी

America: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा टेक्सास का शॉपिंग मॉल, 8 की मौत, 7 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist