News1India

Accident के बाद पहली बार जिम गए Rishabh Pant, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत(Rishabh Pant) के एक्सीडेंट के बाद से उनके फैंस काफी उदास हैं लेकिन पंत समय-समय पर अपने फैंस को खुशी के कुछ पल दे ही देते हैं, सोशल मीडिया पर ऋषभ खूब एक्टिव रहते हैं जिससे उनके फैंस को उनकी सेहत की अपडेट मिलती रहती है। इस बार ऋषभ ने अपने फैंस को अपनी रिकवरी की एक और झलक दिखाई, ऋषभ जिम गए और वहां की तस्वीर उन्होने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई जिसके बाद फिर से ऋषभ सुर्खियों में आ गए। बता दें पंत करीब 4 महीने से क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अब फास्ट रिकवरी के लिए पंत ने जिम जाना भी शुरू कर दिया है।

पंत ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें वे लोगों का ध्यान जिम में लिखी एक लाइन की ओर ले जाना चाहते हैं। यहां लिखा है “जिम किसी खिलाड़ी का चरित्र नहीं बनाता बल्कि उसे सामने लाता है”

सोशल मीडिया के द्वारा पंत को उनके फैंस का पूरा सपोर्ट और प्यार मिलता है इसी कारण वो भी अपनी जिंदगी की हर जरूरी बात अपने फैंस से साझा करते हैं। एक्सीडेंट के बाद से समय-समय पर पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी इंजरी अपडेट दी है।

बता दें 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ दिल्ली से रूड़की जा रहे थे, सुबह के वक्त ही उनकी कार डिवायडर पर चढ़ गई और पंत का भयानक ऐक्सीडेंट हो गया था।

एक्सीडेंट के बाद पंत से उनके घर पर मिलने सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत आए ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

10 फरवरी पंत ने अपने घर की छत पर जाकर टहलते हुए एक तस्वीर खिंचवाई जिसे अपलोड करने के बाद लोगों ने पंत पर खूब प्यार लुटाया।

15 मार्च पंत ने स्वीमिंग पूल की एक वी़डियो शेयर की जिसमें वो पूल में नहाते दिख रहे हैं।

हाल ही में पंत फिर से सुर्खियों में तब आए थे जब वे दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में उनकी टीम दिल्ली केपिटल्स का मैच देखने पहुंचे थे।

बात करें क्रिकेट के मैदान पर पंत की वापसी की, तो उसमें काफी समय लग सकता है, हाल ही में आई अपडेट के अनुसार पंत इस साल एशिया कप और विश्व कप से बाहर हो चुके हैं और उम्मीद है कि 2024 के शुरूआती महीनों में पंत की मैदान पर वापसी हो जाएगी।

पंत IPL से पहले ही बाहर हो गए थे और उनकी जगह उनकी टीम दिल्ली केपिटल्स की कप्तानी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वॉर्नर कर रहे हैं।

 

Exit mobile version