Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IPL से 170 करोड़ रूपए से भी ज्यादा कमा चुके हैं ROHIT SHARMA पहली बार 3 करोड़ में खदीदे गए अब सीजन के लेते हैं 16 करोड़ रूपए

IPL से 170 करोड़ रूपए से भी ज्यादा कमा चुके हैं ROHIT SHARMA पहली बार 3 करोड़ में खदीदे गए अब सीजन के लेते हैं 16 करोड़ रूपए

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ IPL से ही 150 करोड़ रूपए से भी ज्यादा कमा चुके हैं, लेकिन कैसे, आइए जानते हैं।

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस(MI) के कप्तान रोहित शर्मा(ROHIT SHARMA) सिर्फ IPL से ही 150 करोड़ रूपए से भी ज्यादा कमा चुके हैं, लेकिन कैसे, आइए जानते हैं।

2008 में IPL के पहले सीजन में डेक्कन चार्जस् ने रोहित को 3 करोड़ रूपए में खरीदा था, तीन साल बाद 2011 में रोहित की सैलेरी बढ़कर 9 करोड़ 20 लाख हो गई इसके बाद 2014 में रोहित की सैलरी फिर बढी और उन्हें 12 करोड़ 50 लाख रूपए की सैलेरी मिलने लगी। फिर साल 2018 में रोहित का फिर प्रमोशन हुआ इस बार रोहित को 15 करोड़ रूपए मिले और 2021 तक 15 करोड़ ही रहे। फिर 2022 में मुंबई ने रोहित को 16 करोड़ रूपए में रिटेन किया जिस सैलेरी पर इस सीजन भी रोहित खेल रहे हैं।

कुल मिलाकर IPL के 16 सीजन में रोहित सिर्फ सैलेरी से ही कुल 178 करोड़ 60 लाख रूपए कमा चुके हैं। वैसे रोहित पर किया खर्च मुंबई की अच्छी इनवेस्टमेंट थी क्योंकि रोहित ने मुंबई को 5 बार IPL चैंपियन बनाया है।इसके अलावा डेक्कन चार्जस् में भी वे एक ट्रॉफी जीत चुके हैं। रोहित के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो 6 बार IPL विनिंग टीम का हिसा रहे हैं। इसके अलावा रोहित IPL के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जो 5 बार अपनी टीम को चैंपियन बना चुके हैं।

रोहत के IPL के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होने अब तक IPL में कुल 234 पारियों में 6099 रन बनाए हैं। IPL में वे 41 फिफ्टी और 1 शतक लगा चुके हैं और 109 उनका सर्वाधिक स्कोर है। इसके अलावा रोहित ने गेंदबाजी भी की है और IPL में 15 विकेट उनके नाम हैं।

Exit mobile version