Site icon News1India

Rohit sharma injury update: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी करेंगे रोहित, मुंबई में कराया अंगूठे का इलाज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही बांगलादेश के लिए रवाना हो जाएंगे और टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टीम की कप्तानी करेंगे।

इस समय भारतीय टीम बांग्लादेश में है जहां दोनों टीमों के बीच पहले तो 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई और उसके बाद अब 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, पहला मैच 14 दिसंबर से अभी तक खेला जा रहा है और 22 दिसंबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले मैच में भारत की जीत लगभग तय है, इसके बाद भारतीय टीम दूसरा टेस्ट जीतकर बांग्लादेश से वनडे सीरीज का हिसाब बराबर करना चाहेगी। बता दें आजतक बांग्लादेश की टीम भारत से एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। दूसरे टेस्ट में टीम के मौजूदा ऑल टाइम कप्तान रोहित शर्मा चोट के बाद वापसी करेंगे जिससे भारतीय टीम और भी मजबूत हो जाएगी।

बता दें वनडे सीरीज के दूसरे मैच में स्लिप पर फील्डिग करते हुए कप्तान रोहत शर्मा चोटिल हो गए थे, दरअसल उनके पास एक कैच आया था लेकिन वो गेंद तेजी के साथ रोहित के अंगूठे से आकर टकराई थी, इसके बाद उनके अंगूठे से खून निकलने लगा था, वे तुरंत मैदान से बाहर गए और BCCI ने करीब 1 घंटे बाद इस बात की जानकारी दी थी कि रोहित को स्कैन के लिए भेजा गया है, आगे की अपडेट वे बाद में देंगे।

चोट के कारण वनडे सीरीज से कप्तान रोहित बाहर हो गए थे और टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर सवाल थे। रोहित अंगूठे के इलाज के लिए भारत आ गए थे। ताजा जानकारी के मुताबिक रोहित अब बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और कभी भी बांगल्देश के लिए रवाना हो सकते हैं। मतलब साफ है कि टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल नहीं खुद रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, ये मैच 22 से 26 दिसंबर तक ढाका में खेला जाएगा।

Exit mobile version