इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आजतक दनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाया था। दरअसल शुभमन गिल एक कैलेंडर ईयर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के साथ-साथ IPL में भी शतक लगाने वाले विश्व के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। गिन ने कब किस फॉर्मेट में शतक लगाया इस गणित को आसानी से समझ लेते हैं।
सबसे पहले 18 जनवरी 2023 को गिल ने न्जीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी, ये उनका पहला वनडे शतक भी था और पहला दोहरा शतक भी था। इसके बाद 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली थी। ये शतक गिल का पहला टी20I शतक था। फिर 9-13 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 235 गेंदों में 128 रनों की पारी खेली थी। ये गिल के टेस्ट करियर का दूसरा और 2023 का पहला टेस्ट शतक था। और अब 15 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने 58 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। ये शतक उनके IPL करियर का पहला शतक था।
कुल मिलाकर इस साल गिल टेस्ट, वनडे, टी20 और IPL सभी जगह शतक लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।