Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
SHUBMAN GILL ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने गिल

SHUBMAN GILL ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने गिल

गिल ने 58 गेंदों में कुल 101 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होने अपना शतक सिर्फ 56 गेंदों में पूरा कर लिया था। ये शतक शुभमन के IPL करियर का पहला शतक था। इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आजतक दनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाया था।

गुजरात टाइटंस(GUJARAT TITANS) के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल(SHUBMAN GILL) ने 15 मई को IPL 2023 के मैच नंबर 62 में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के खिलाफ खेलते हुए कमाल कर दिया। गिल ने 58 गेंदों में कुल 101 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था।उन्होने अपना शतक सिर्फ 56 गेंदों में पूरा कर लिया था। ये शतक शुभमन के IPL करियर का पहला शतक था।

इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आजतक दनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं बना पाया था। दरअसल शुभमन गिल एक कैलेंडर ईयर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के साथ-साथ IPL में भी शतक लगाने वाले विश्व के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। गिन ने कब किस फॉर्मेट में शतक लगाया इस गणित को आसानी से समझ लेते हैं।

सबसे पहले 18 जनवरी 2023 को गिल ने न्जीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी, ये उनका पहला वनडे शतक भी था और पहला दोहरा शतक भी था। इसके बाद 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली थी। ये शतक गिल का पहला टी20I शतक था। फिर 9-13 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 235 गेंदों में 128 रनों की पारी खेली थी। ये गिल के टेस्ट करियर का दूसरा और 2023 का पहला टेस्ट शतक था। और अब 15 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने 58 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। ये शतक उनके IPL करियर का पहला शतक था।

कुल मिलाकर इस साल गिल टेस्ट, वनडे, टी20 और IPL सभी जगह शतक लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Exit mobile version