Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
SURYAKUMAR YADAV IPL SALERY: 13 सीजन में इतने करोड़ की कमाई, SRH से MI तक ये रहा सूर्या का सफर

SURYAKUMAR YADAV IPL SALERY: 13 सीजन में इतने करोड़ की कमाई, SRH से MI तक ये रहा सूर्या का सफर

भारत के 360 डिग्री प्लेयर और दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अबतक IPL सैलेरी से ही इतने पैसे कमा लिए हैं कि आपके होश उड़ जाएंगे। चलो जरा विस्तार से समझते हैं –

साल 2011 में सूर्याकुमार यादव ने IPL में डेब्यू किया। तब मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार को 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा। 2013 तक सूर्या इसी सैलेरी पर खेले। लेकिन 2014 में KKR ने उनपर काफी भरोसा दिखाया और 70 लाख रूपए में खरीदा। KKR में सूर्या इसी सैलेरी पर 4 साल यानी 2017 तक रहे। फिर 2018 में सूर्या की मुंबई इंडियंसम में घर वापसी हुई। इस बार MI ने सूर्या को 3 करोड़ 20 लाख रूपए में खरीदा। सूर्या की सैलरी में तगड़ा उछाल आया 2022 के मेगा ऑक्शन में तब MI ने सूर्या को 8 करोड़ में खरीदा, इसी सैलेरी पर आज भी सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं।

कुल मिलाकर 2011 से 2023 तक 13 सीजन में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ  IPL सैलेरी से ही 31 करोड़ 90 लाख रूपए की कमाई की है।

कैसा रहा IPL में सूर्या का प्रदर्शन –

2011 से 2023 के क्वालिफायर 1 तक सूर्यकुमार यादव ने IPL में कुल 138 मैच खेले हैं जिनकी 122 पारियों में उन्होने 143.03 के स्ट्राइक रेट और 31.88 के औसत के साथ कुल 3188 रन बनाए हैं। IPL में सूर्यकुमार यादव के नाम 1 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होनें IPL में 342 चके और 110 छक्के भी लगाए हैं। नाबाद 103 रन सूर्यकुमार यादव का IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

हाल ही में बने विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज –

14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने बेहद कम समय में ही काफी नाम कमाया है। नवंबर 2022 में टी20 विश्व कप 2022 के दौरान ही सूर्यकुमार यादव ICC की T20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने थे। 2022 के बाद से अब तक सूर्या ही टी20 में विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

Exit mobile version