Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
T20 World Cup: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी पटखनी

T20 World Cup: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी पटखनी

1 नवंबर को T-20 विश्व कप में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में 6 विकेट से श्रीलंका ने मैच अपने नाम किया। मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 144 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज, उस्मान गन और इब्राहिम जादरान की पारियों की बदौलत 8 विकेट पर 144 रन बनाए। पहली पारी में श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 3, लाहिरु कुमारा ने 2 और कासुन राजिथा व धनंजय डीसिल्वा ने 1-1 विकेट लिया।

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और 12 के कुल स्कोर पर पाथुम निसांका को मुजीब उर रहमान ने बोल्ड का श्रीलंका को पहला झटका दिया। निसांका ने 10 रन बनाए। इसके बाद कुशल मेंडिस और धनंजय डीसिल्वा ने पारी को संभालने की कोशिश की। 46 के कुल स्कोर पर राशिद खान ने कुशल मेंडिस को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। मेंडिस ने 27 गेंदों में 25 रन बनाए।

Exit mobile version