मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 World Cup: जिम्बाबवे ने पाकिस्तान को 1 रन दी मात, हार के पाकिस्तान की जमकर हुई किरकिरी

by Vikas Baghel
अक्टूबर 27, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

जिम्बाब्वे ने गुरुवार को आईसीसी विश्वकप का बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान पर 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।

27 अक्टूबर को T20 World Cup में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला 56 रनों से जीता, लेकिन इस दिन दो मैच और थे पहले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 106 रनों के बड़े अंतर से हराया लेकिन इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई क्योंकि बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका जैसी उच्च कोटि की टीम से हारा। असली मसाला तो दूसरे मैच से मिला जब जिम्बाबवे ने पाकिस्तान की टीम को हाई वोल्टेज मुकाबले में 1 रन से धूल चटा दी। टीम के नाम पर मत जाइए क्योंकि क्रिकेट में तो जनाब कुछ भी हो सकता है उदाहरण के लिए एक समय में क्रिकेट में अपना सिक्का चलाने वाली और 2 बार T20 World Cup का खिताब जीतने वाली वेस्ट इंडीज की टीम स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारकर क्वालिफायर राउंड में ही बाहर हो गई। इसके अलावा 2022 विश्व कप के पहले ही मैच में नामीबिया की टीम ने इस साल की एशिया कप विनर टीम श्रीलंका को 55 रनों तगड़ी पटखनी दी और अब 27 अक्टूबर को जिंबाबवे ने पाकिस्तान की टीम को 1 रन से हरा दिया तो कहने का मतलब ये है कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, यहां कभी भी किसी भी ऊंची दुकान के पकवान फीके निलल सकते हैं। जिंबाबवे से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम और टीम के कप्तान बाबर आजम की भी जमकर खिंचाई हो रही है। लोग ते यहां तक भी कह रहें हैं कि लगता है पहले मैच में विराट कोहली की धुलाई से पाकिस्तान अभी तक उबर नहीं पाया है और अब पाक के खिलाड़ियों को हर टीम में विराट कोहली नजर आ रहे हैं।

RELATED NEWS

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

अगस्त 11, 2026
Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

अगस्त 8, 2026

PAK vs ZIM Match highilghts

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे को मेदवेरे और कप्तान क्रेग इर्विन ने अच्छी शुरुआत दिलाई 4.5 ओवर में 42 रन जोड़े। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर हारिस रऊफ ने इर्विन को 19 रनों पर चलता कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओर में मोहम्मद वसीम ने मेदवेरे को 17 रनों पर आउट करके पाकिस्तान को दूसरी बार खुश किया। इसके बाद जिम्बाब्वे के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे,जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम ने 4, शादाब खान ने 3 और हारिस रऊफ ने 1 विकेट लिया।

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 8 ओवर में 36 के स्कोर पर ही मोहम्मद रिजवान 14,कप्तान बाबर आजम 04 और इफ्तिखार अहमद 05 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शान मसूद और शादाब खान ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम का स्कोर 88 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर शादाब खान को सिंकदर रजा ने अपना शिकार बनाया। शादाब ने 14 गेंदों पर 1 छक्के की बदौलत 17 रन बनाए। इसके अगले ही गेंद पर रजा ने हैदर अली 0 पर पवेलियन भेज कर पाकिस्तान को एक और झटका दिया। अब टीम का स्कोर 94 था और शान मसूद भी 44 रन बनाकर रजा के तीसरे शिकार बने। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रन की जरुरत थी और ब्रैड एवेंस ने इस ओवर में 09 रन देकर मोहम्मद नवाज का विकेट लिया। मैच की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को 3 रन की जरूरत थी, लेकिन शाहिन शाह अफरीदी दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए और जिम्बाब्वे ने 1 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की टीम चोहे 1 रन से हारी मगर जनाब हार तो आखिरकार हार ही होती है। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की टीम की जमकर थू-थू भी हुई, पाकिस्तान के फैंस अपनी टीम से इस कदर नाराज हुए कि कुछ ने तो बाबर को कप्तानी छोड़ा देने का मशवरा भी दे डाला। खैर हार वाकई में शर्मनाक थी लेकिन जैसा कि हमने बताया कि क्रिकेट के मैदान पर तो कभी भी कुछ भी हो सकता है और इस विश्व कप में हमें यह पहला तख्तापलट देखने को नहीं मिला इससे पहले वेस्ट इंडीज की टीम स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारकर सुपर 12 से पहले ही बाहर हो गई थी, बल्कि हम तो ये भी कह सकते हैं कि इस बार के वर्ल्ड की कप की शुरूआत ही बड़े उलटफेर के साथ हुई थी जब नमीबिया ने हाल ही में एशिया कप जीत चुकी श्रीलंका को 55 रनों तगड़ी पटखनी दी थी। तो पाकिस्तान अगर जिम्बाबवे से 1 रन से हार गई तो इसमें कौन सी बड़ी बात है, आखिरकार जिम्बाबवे की टीम भी यहां पर मैच जीतने ही आई थी।

Tags: Cricket Newscricket news in hindipak vs zimpakistan vs zimbabwet20 world cupt20 world cup 2022
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

Next Post

Horoscope Today 28 Oct 2022: आज इन राशि के जातकों पर बरसेगा धन, जानें अन्य राशियों का हाल

Indore: मंदिर में 69.53 वर्गफीट की दुकान के लिए लगी 1.72 करोड़ की बोली, बेच सकेगा सिर्फ प्रसाद और पूजन सामग्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist