Site icon News1India

सीरीज का तीसरा मैच आज, टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का मौका

नई दिल्लीः आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा वन डे मैच खेला जायेगा। जिसमें भारत के पास एक सर्वश्रेस्ठ रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। साथ ही वेस्ट इंडीज के लिए यह सम्मान की लड़ाई होगी क्योंकि शुरूआती दोनों मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराया था। पहले मैच में भारत ने WI को 6 विकेट और दूसरे वनडे में 44 रन से हराया था।

1983 में भारत और वेस्ट इंडीज के बेच पहली वन-डे सीरीज खेली गयी थी। अब तक कुल 21 वन-डे मैच दोनों टीम के बीच खेले जा चुके है। वेस्ट इंडीज ने अभी तक भारत को तीन बार वन-डे फॉर्मेट में क्लीन स्वीप किया है लेकिन भारत को अभी तक ऐसी कोई सफलता नहीं मिली है। रोहित और उनकी टीम के पास इतिहास रचने का यह सुनहरा मौका है जिसमें भारतीय टीम वेस्ट इंडीज को क्लीन स्वीप कर सकती है।

दूसरा मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि शिखर धवन आखिरी मैच खेलेंगे। इस मैच में शिखर धवन भी मैदान में उतरेंगे। लगभग 6 महीने के बाद वन-डे टीम में कमबैक करने वाले कुलदीप यादव को भी युजवेंद्र चहल के स्थान पर प्लेइंग-XI में देखा जा सकता है।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version