Site icon News1India

IPL 2023 में वापसी करेगा ये पुराना धाकड़ गेंदबाज, क्या है पूरी खबर?

  भारतीय क्रिकेट को एक अलग मुकाम पर ले जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रिमियर लीग के शुरु होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। लीग का पहला मैच 31 मार्च को चार बार की चैंपियन रह चुकी चेन्नईसुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस को बीच खेला जाएगा। साथ ही इसका लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकी इस बार डिज्नी हॉटस्टार के जगह दर्शक इसका लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकेंगें।

इंडियन प्रिमियर लीग का 16वां सीज़न कई मायनों में खास होगा क्योंकी लंबे इंतेजार के बाद आईपीएल(IPL) आखिरकार अपने पुराने फॉरमैट में लौट आया है और 2019 के बाद पहली बार दर्शक पूरी संख्या में स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठा सकेंगे। मजेदार बात ये है की पिछली बार के सीज़न में दो नई टीमों को जोड़ा गया था जिससे कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है, इसलिए यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा। इसके साथ ही एक ऐसे शख्स के वजह से भी यह सीज़न बेहद दिलचस्प होने बाला है जिसे इसी टूर्नामेंट नें अर्श से फर्श तक पहुंचाया था और वह अब इसी टूर्नामेंट से वापसी कर रहा है ।

हम बात कर रहें हैं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज़ श्रीसंत की जो 10 साल बाद इसी लीग से वापसी करने जा रहे हैं जिससे उनके फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई है। हालांकी इस बार वे खुद नहीं खेलेंगे बल्की बतौर कमेंटेटर खिलाड़ीयों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगें। दरअसल लीग के ब्रॉडकास्टर नें कमेंटेटरों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें श्रीसंत का भी नाम शामिल है। श्रीसंत मलयालम में कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।

मैदान पर आक्रमक अंदाज़ में नज़र आने वाले श्रीसंत का भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना भले ही अधूरा रह गया हो मगर वो आईपीएल में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने को पूरी तरह से तैयार हैं।

Exit mobile version