News1India

PAK vs SL: नॉकआउट मुकाबले में बारिश का दखल, जानिए रद्द होने पर पाक और श्रीलंका में से कौन खेलेगा फाइनल

नॉकआउट मुकाबले में बारिश का दखल, जानिए रद्द होने पर पाक और श्रीलंका में से कौन खेलेगा फाइनल

नॉकआउट मुकाबले में बारिश का दखल, जानिए रद्द होने पर पाक और श्रीलंका में से कौन खेलेगा फाइनल

नई दिल्ली। एशिया कप टूर्नामेंट का मुकाबला अपने अंतिम चरण में है. भारतीय क्रिकेट टीम ने गतवर्ष चैंपियन श्रीलंका को मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं अब दूसरे फाइनलिस्ट की तलाश है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ और गत चैंपियन श्रीलंका के बीच आज नॉकआउट मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वो भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खेलेगी. हालांकि पाक बनाम श्रीलंका मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है, ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि अगर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो इसका फायदा किसको मिलेगा. पाक और श्रीलंका में से कौन सी टीम भारत के साथ एशिया कप का फाइनल खेलेगी.

रनरेट के लिहाज से श्रीलंका, पाक से आगे

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. ये मैच अभी बारिश के कारण रुका हुआ है. पाक और श्रीलंका की टीमें 2-2 मुकाबले खेली है, जिसमें से दोनों को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि रनरेट का देखे तो इसमें श्रीलंका की टीम पाक से ऊपर है. श्रीलंका का नेट रनरेट -0.200 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रनरेट -1.829 है.

मैच रद्द होने पर श्रीलंका को फायदा

बता दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच प्रेमदासा स्टेडियम में क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है. कोलंबो मे इस समय बारिश हो रही है. ऐसे में आज का मैच रद्द हो सकता है. गौरतलब है कि इस बड़े क्वालीफायर मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में मैच के रद्द होने पर ये बेनतीज रहेगा और इसका लाभ मेजबान पाकिस्तान को नहीं बल्कि गत वर्ष चैंपियन श्रीलंका को मिलेगा. इस समीकरण में एशिया कप के फाइनल मुकाबले भारत के साथ श्रीलंका की टक्कर होगी.

Exit mobile version