Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने, कैसे खोलेगी मुंबई इंडियंस जीत का खाता..

आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने, कैसे खोलेगी मुंबई इंडियंस जीत का खाता..

PBKS vs MI IPL 2022: बुधवार को आईपीएल के 19वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। बता दें की शुरू के चार मैच में मुंबई इंडियंस की हार हुई थी लेकिन आज के दिन उसी हार को जीत में बदलने के लिए मुंबईं इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

धीमी शुरुआत के लिए पहचानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की मौजूदा सत्र में शुरुआत बुरे सपने जैसी रही है और टीम अपने पहले चार मुकाबले गंवा चुकी है।

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल की ‘बॉटम 2’ में
टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं जबकि गेंदबाज भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिससे टीम की मुसीबत बढ़ गई है।

मुंबई की वापसी की राह काफी मुश्किल नजर आ रही हैं क्योंकि वह 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा टीम ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे।

पोलार्ड के लय में उम्मीद
अगर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करना है या लक्ष्य को हासिल करना है तो शीर्ष तीन में से एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी। मुंबई के लिए सबसे कमजोर पहलू अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन रहा है।

अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखने वाले पोलार्ड अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं पहुंच पा रहे और वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को आगामी मुकाबलों में लय हासिल करने की उम्मीद होगी

दोनों टीमों की प्लेइंग XI (Playing XI)

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और इशान किशन।

पंजाब किंग्स (PBKS): शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, एम शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, इशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षे और बेनी हॉवेल।

Exit mobile version