Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दौड़ लगाकर बापू को दी श्रद्धांजलि: 2 किलोमीटर की वॉक रेस में सुशील रहे विजेता

दौड़ लगाकर बापू को दी श्रद्धांजलि: 2 किलोमीटर की वॉक रेस में सुशील रहे विजेता

खिलाड़ियों ने अपने अलग अंदाज में ही महात्मा गांधी की जयंती(Gandhi jayanti) पर उन्हें याद किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 71 बालक और 52 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक मौजूद रहे।

इस अवसर पर दो किमी वॉक रेस में पुरुष वर्ग में सुशील सिंह ने बाजी मारी, वहीं महिला वर्ग में अंशिका अव्वल रहीं। चार सौ मीटर रेस में बालक पियूष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सौ मीटर रेस (बालिका वर्ग) में प्रीति पाल ने बाजी मारी। पचास मीटर रेस में प्रियांशू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

दो किमी पैदल वॉक में दूसरे स्थान पर चंदन सिंह, तीसरे स्थान पर सत्यम यादव, चौथे स्थान पर आलोक चौधरी, पांचवें स्थान पर राहुल कुमार निषाद, छठवें पर हरवंश कुमार रहे। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर दीपा, तीसरे स्थान पर निधि, चौथे पर गंगाराना, पांचवें पर मान्या और छठें स्थान पर सोनी रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग के रेस में दूसरा मानष निषाद, तीसरा स्थान कुलदीप सिंह ने प्राप्त किया। 100 मीटर की रेस में तनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि पायल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर रेस में दूसरे स्थान पर शाहिद व तीसरे स्थान पर अरमान रहे।

Exit mobile version