Monday, March 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Virat Kohli 100: विराट कोहली ने लगाया 73वां अंतर्राष्ट्रीय शतक,100 शतकों से पहले टूटने वाला है सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

Vikas Baghel by Vikas Baghel
January 10, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

10 जनवरी 2023 को भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया, ये मैच कई मायनों में खास था लेकिन इसे हमेशा के लिए यादगार बनाया क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने। विराट कोहली ने इस मैच में मात्र 87 गेंदों में 113 रनों शानदार शतकीय पारी खेली। ये शतक विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 73वां शतक था साथ ही बांग्लादेश सीरीज के बाद ये उनका लगातार दूसरा शतक भी था। इस शतक की अहमियत यहीं नहीं रूकती बल्कि ये किंग कोहली के ODI करियर का 45वां शतक था।

अक्सर हम विराट को लेकर ये बात करते हैं कि वे सचिन तेंदुलककर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे सचिन के उस शानदार रिकॉर्ड की जिसे तोड़ने के लिए कोहली को अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। ये रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026
photo – BCCI Twitter

बता दें वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है उसके बाद लिस्ट में विराट कोहली है और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पांटिंग हैं।

सचिन ने अपने वनडे करियर में कुल 49 शतक लगाए हैं

श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक के बाद विराट कोहली अपने वनडे करियर में 45 शतक लगा चुके हैं

रिकी पांटिंग ने अपने ODI करियर में 30 शतक लगाए थे

इन आंकड़ों से ये साफ हो जाता है वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर अभी भी टॉप पर हैं लेकिन वे 23 दिसंबर 2012 को वनडे क्रिकेट से रिटायर हो गए थे।

विराट कोहली लगातार भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और वनडे में वे 45 शतक लगा चुके हैं मतलब कोहली को लिस्ट में टॉप पर पहुंचने और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब मात्र 5 शतकों की जरूरत है।

विराट के मौजूदा फॉर्म को देखकर लगता है कि वे जल्द ही सचिन के रिकॉर्ड को तोड़कर विश्व में सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही विराट कोहली वनडे में शतको का अर्धशतक यानी 50 शतक लगाने वाले इकलौतो खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

एशिया कप में हुई थी विराट की फॉर्म वापसी –

2019 से आउट ऑर्फ फॉर्म चल रहे किंग कोहली का फॉर्म 2022 के एशिया कप में 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ वापस आया था। विराट ने पूरे 1021 दिनों बाद कोई शतक लगाया था ये विराट के करियर का 70वां शतक था लेकिन इस शतक के बाद विराट ने पलट कर नहीं देखा और 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में फिर उनके बल्ले से  शानदार शतक निकला और ये उनका 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था। इसके बाद विराट ने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। दिनों का ये अंतर विराट के अगले यानी 73वें शतक में और कम हो गया। 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ सैकड़ा लगाने के बाद ठीक एक महीने बाद 10 जनवरी 2022 को यानी 31 दिन बाद कोहली ने लगातार दूसरा शतक लगा दिया है जो उनका 45वां वनडे और 73वां अंतर्राष्ट्रय शतक है।

गौर करने वाली बात ये है कि जहं विराट कोहली ने 69वे से 70वां शतक लगाने के लिए 1021 दिन लिए थे वहीं 70 से 73 यानी 4 शतक लगाने के लिए विराट को सिर्फ 124 दिन लगे।

इन तमाम आंकड़ों से साफ है कि किंग कोहली बहुत ही अच्छे फॉर्म में हैं और सचिन के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को बहुत जल्द ही अपने नाम कर लेंगे।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiIND vs SLind vs sl 1st odiVIRAT KOHLIvirat kohli 100 todayvirat kohli 45th odi 100virat kohli 73rd 100
Share197Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

Next Post

IND vs SL 1st ODI: भारत ने 67 रनों से जीता पहले वनडे, विराट कोहली ने जड़ा शतक, उमरान मलिक ने रचा इतिहास

Joshimath Sinking: जोशीमठ के बिगड़ते हालात, खतरनाक घरों और बिल्डिंगों को गिराने की तैयारी कर रही है सरकार, बारिश आई तो और भी बढ़ सकती है मुसीबत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist