Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मजे मजे में वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को बोला 'वड़ा पाव', हो गए ट्रोल

मजे मजे में वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को बोला ‘वड़ा पाव’, हो गए ट्रोल

IPL 2022: Indian Premiere League (IPL) 2022 में Mumbai Indians (MI) ने अब तक कुल तीन मैच खेले और उनको तीनों में ही MI को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। वीरेंद्र सहवाग ने मैच में पैट कमिंस की शानदार पारी की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया।

ट्वीट में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने वड़ा पाव का जिक्र किया। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा “मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस की पारी सबसे पागलपन तरीके से क्लीन हिटिंग में से एक रही। 15 बॉल पर 56… जीरा बट्टी।”

रोहित शर्मा के फैन्स ने सहवाग को ट्रोल किया
वीरेंद्र सहवाग का ये ट्वीट मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैन्स को नागवार गुजरा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैन्स को लगा कि सहवाग ने रोहित को वड़ा पाव कहा है। रोहित शर्मा के एक फैन ने वीरेंद्र सहवाग से नाराज होकर लिखा, “देखिए जो लोग कहते हैं कि रोहित शर्मा को लोग वड़ा पाव क्यों कह रहे हैं…. ट्विटर बहुत बेकार है, ट्विटर पर लोग कुछ भी बोलते हैं। उनको बता दूं रोहित रोहित शर्मा को सबसे पहले वड़ा पाव वीरेंद्र सहवाग ने बोला था क्रिकबज लाइव पर कि रोहित शर्मा वड़ा पाव जैसे दिख रहे हैं।”

सहवाग ने ट्रोल पर रिएक्शन दिया
ट्रोल किए जाने पर वीरेंद्र सहवाग ने रिएक्ट करते हुए फिर से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “वड़ा पाव कहने का मतलब मुंबई से है। मुंबई एक ऐसा शहर है, जो वड़ा पाव के लिए फेमस है। रोहित के फैन्स ठंडा लो। मैं रोहित की बैटिंग का आप लोगों से भी ज्यादा बड़ा फैन हूं।”

Exit mobile version