Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जब पांचवी बार IPL चैंपियन बनी MS DHONI की CSK, IPL 2023 के फाइनल की अनकही कहानी

जब पांचवी बार IPL चैंपियन बनी MS DHONI की CSK, IPL 2023 के फाइनल की अनकही कहानी

धोनी की बंद आंखें, मोहित की आखरी गेंद और जड़ेजा का चौका।आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांचवी बार IPL का खिताब जीत लिया। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे GT और CSK के बीच खेले गए IPL 2023 के फाइनल की वो पूरी कहानी जिसे आंखोंआंख देखने वाले इसे कभी नहीं भूलेंगे।

29 मई को शुरू और 30 मई को खत्म हुए IPL 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने सामना किया पिछले बार की चैंपियन टीम और टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस का। CSK के कप्तान MS DHONI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबादी का फैसला किया। पहली पारी में GT ने साईं सुदर्शन के 97 और ऋद्धिमान साहा के 54 रनों की शानदार पारी से 214 रन बोर्ड पर लगा दिए।IPL 2023 फाइनल में 215 रनों की रनचेस चेन्नई ने शुरू ही की थी कि बारिश ने सारा मैच खराब कर दिया। इसके बाद आखिरकार 12 बजकर 10 मिनट पर मैच शुरू हुआ। अब CSK को जीत के लिए 15 ओवरों में 171 रन बनाने थे। काम मुश्किल था लेकिन कभी ना हार मानने वाले महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने हार नहीं मानी थी। वो जानते थे कि गेंदबाजी में चाहे उन्होने शानदार काम  ना किया हो लेकिन बल्लेबाजी से वो पांचवी बार ट्रॉफी जरूर जीत सकते हैं।

 

पारी की शुरूआत की ऋतुराज और कॉनवे ने। लेकिन 6 ओवरों के बाद 7वें ओवर में दोनों ओपनर एक एक करके आउट होकर चलते बने। पहले तो 74 के कुल स्कोर पर 26 रन बनाकर रुतुराज गायकववाड़ आउट हुए और फिर 78 के कुल स्कोर पर 47 रन बनाकर डिवॉन कॉन्वे भी आउट हो गए।

गुजरात के नूर अहमद ने ये दोनों विकेट एक ही ओवर में चटकाए। अब पिच पर अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे थे। अजिंक्य ने आते ही लंबे-लंबे दो छक्कों के साथ अपने मंसूबे साफ कर दिए थे। रहाणे ताबड़तोड़ खेल रहे थे लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चली। 11वें ओवर में 117 के कुल स्कोर पर 27 रन बनाकर रहाणे भी चलते बने। अब शिवम दूबे का साथ देने आए अपना आखरी मैच खेल रहे अंबाती रायडू। रायडू और दूबे ने कुछ गेंदें तो आराम से खेलीं लेकिन ये पूरा मैच बदला पारी के 13वें ओवर में ।

12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 133-3 का था। अब जीत के लिए चेन्नई को सिर्फ 18 गेंदों में 38 रनों की जरूरत थी। पारी का तेरहवां ओवर करने आए मोहित शर्मा। इस ओवर में पहले तो अंबाती रायडू ने मोहित शर्मा की खूब कुटाई की।  रायडू ने मोहित की पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका और तीसरी पर फिर छक्का जड़ दिया। जहां इस ओवर से पहले CSK को 18 गेंदों में 38 रनों की जरूरत थी वहीं अब इस ओवर की 3 गेंदों के बाद 15 गेंदों में सिर्फ 22 रन चाहिए थे।

मैच बन चुका था और चेन्नई के फैंस खुशी से झूम रहे थे लेकिन अभी 13वे ओवर की आधी कहानी बाकी थी।पहली तीनों गेंदों में पिटाई खाने के बाद मोहित शर्मा ने कमबैक किया और अगली ही गेंद पर अंबाती रायडू को आउट कर दिया। रायडू अपने आखरी IPL मैच की आखरी पारी में 8 गेंदों में 19 रन बनाकर वापस लौट रहे थे।लेकिन 13 वें ओवर का जादू अभी भी बाकी था।

रायडू के बाद बल्लेबाजी करने आए दि महेंद्र सिंह धोनी, धोनी के आने से स्टेडियम में मौजूद 1 लाख लोगों की खुशी देखने लायक थी, लेकिन ये खुशी सिर्फ 1 गेंद की ही थी। शायद अपने आखरी IPL मैच में एसएस धोनी पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। मोहित शर्मा लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट ले चुके थे और धोनी के आउट होने के बाद मैदान पर मानों मातम पसर गया था। ये मातम अब सिर्फ ट्रॉफी जीतक ही खत्म हो सकता था और इसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर मैदान पर आए रविंद्र जड़ेजा।

13 ओवरों के बाद CSK को जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रनों की दरकार थी।

14वां ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए और उन्होने सिर्फ 8 रन देकर गुजरात की जीत के चांस बढा दिए थे। अब बारी थी मैच  के आखरी और सबसे जरूरी ओवर की। और इस 15वें ओवर के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने चुना मोहित शर्मा को।

मोहित के पास बचाने को 13 रन थे जो IPL में आखरी ओवर में अकसर कम पड़ जाते हैं लेकिन अपनी सटीक यॉर्कर गेंदों से मोहित ने पहली 4 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए अब जीत के लिए चेन्नई को 2 गेंदों में 10 रनो की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे रविंद्र जड़ेजा। धोनी की आंखें बंद थी, CSK फैंस के होठों पर दुआएं थी और जड़ेजा की आंखो में ट्रॉफी की चमक थी। अगली गेंद पर मोहित यॉर्कर से थोड़ा चूके और जड़ेजा ने गेंद पिक करते हुए शानदार छक्का जड़ दिया। इस छक्के ने मानों चेन्नई के फैंस और इस मैच में नई सांसे फूंक दी हों। अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम का माहौल और भी ज्यादा गर्मा चुका था। क्योंकि आखरी गेंद पर CSK को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी और GT को 3 रन बचाने की। मोहित आगे बढ़े गेंद फेंकी और जड़ेजा ने लेग स्टंप से गेंद को पीछे की ओर धकेल दिया, गेंद कीपर के बगल से होकर निकल गई और अंपायर ने चार रन का इशारा दिया।

जड़ेजा के बल्ले से गेंद के लगने और बाउंड्री रोप तक पहुंचने के बीच 1 सैकेंड के लिए करोड़ों लोगों का समय थम सा गया था लेकिन चौका लगाते ही हर एक CSK फैंस खुशी से पागल हो रहा था। गेंद से पहले आंखें बंद कर चुके महेंद्र सिंह धोनी को उनके साथी खिलाड़ियों ने जीत की खुशी से अवगत कराया। और जड़ेजा-शिवम दूबे को हाथों में उठाने के लिए CSK की पूरी टीम मैदान की ओर दौड़ी। धोनी ने जड़ेजा को गोद में उठा लिया था। कई खिलाड़ियों की आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे थे तो कई खिलाड़ी जीत के इन लमहों को आखों में समेट रहे थे।

चेन्नई ने पांचवी बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले CSK 2010,2011,2018,2021 में चैंपियन बनी थी और अब 2023 मिलाकर वो 5 बार IPL का खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। CSK के अलावा मुंबई इंडियंस भी 5 बार IPL चैंपियन बन चुकी है।

Exit mobile version