Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

सितारे बनाम सियासत! खेसारी, मैथिली, रितेश और ज्योति—कौन आगे, कौन पीछे?

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए पड़े वोटों की आज गिनती जारी है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि चुनावी मैदान में उतरे मनोरंजन जगत के सितारे किस स्थिति में हैं और उनकी चुनावी किस्मत का रुख किस ओर है।

Gulshan by Gulshan
November 14, 2025
in Bihar Elections 2025, Breaking, राष्ट्रीय
Bihar Election Result 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Election Result 2025 : बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों की मतगणना आज जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती के बाद अब राज्य की राजनीतिक तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाते दिख रहा है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन पिछड़ता दिखाई दे रहा है। इस चुनाव में मनोरंजन जगत से जुड़े कई नाम भी मैदान में थे। आइए जानते हैं—इन दिग्गजों की चुनावी स्थिति क्या है? कौन आगे है और कौन पीछे?

छपरा विधानसभा सीट इस बार सुर्खियों में है क्योंकि यहां भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ राउंड की गिनती के बाद तस्वीर बदल गई है।बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी अब खेसारी लाल यादव से आगे निकल चुकी हैं और उनकी लीड बढ़ती दिखाई दे रही है।

RELATED POSTS

Bihar Election Result 2025

मोदी के हनुमान ने झुका दी बाज़ी, नीतीश से तेजस्वी तक हुए हैरान, 2100% उछाल से तोड़ा हर रिकॉर्ड!

November 14, 2025

अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर ने बनाई मजबूत बढ़त

लोकगीत गायकी में पहचान बना चुकीं मैथिली ठाकुर ने इस बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में अलीनगर से चुनाव लड़ा है। शुरुआती दो राउंड के बाद वे लगभग 4573 वोटों से आगे चल रही हैं। राजद प्रत्याशी बिनोद मिश्रा फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी इस सीट पर पीछे है।

Folk singer Maithili Thakur will join BJP | BJP में शामिल होंगी लोक गायिका  मैथिली ठाकुर: दरभंगा की अलीनगर सीट से लड़ सकती हैं चुनाव; तावड़े ने शेयर की  मुलाकात की ...

चौथे स्थान पर पहुंचे रितेश पांडे

भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने इस बार जन सुराज पार्टी के टिकट पर करगहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाई। हालांकि शुरुआती रुझानों में रितेश अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और वे चौथे स्थान पर दिख रहे हैं। भाजपा और राजद दोनों इस सीट पर प्रमुख दावेदार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल…

Jan suraj Kargahar seat candidate Ritesh Pandey has assets worth 2 crore 29  lakh रितेश पांडे के पास 2.29 करोड़ की संपत्ति, हलफनामे में हुआ खुलासा;  जानें कितनी है सालाना कमाई, Bihar

पवन सिंह नहीं उतरे, पत्नी ज्योति सिंह रेस में

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इस बार चर्चा में तो रहे, लेकिन चुनाव नहीं लड़े। उनकी जगह उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है। लेकिन ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक ज्योति सिंह का प्रदर्शन कमजोर रहा है और वे तीसरे नंबर पर चल रही हैं। भाजपा और राजद के उम्मीदवार उनसे आगे हैं।

Tags: Bihar Election Result 2025
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Bihar Election Result 2025

मोदी के हनुमान ने झुका दी बाज़ी, नीतीश से तेजस्वी तक हुए हैरान, 2100% उछाल से तोड़ा हर रिकॉर्ड!

by Gulshan
November 14, 2025

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों से यही संकेत मिल रहा है कि...

Next Post
CMS Lucknow

ADANI ने नहीं खरीदा एशिया का सबसे बड़ा स्कूल! 'CMS बिक गया' अफवाह पर बड़ा खुलासा

Pilibhit

समझौता न करने पर सनकी पति का बदला! पत्नी के अश्लील फोटो किए FACEBOOK पर LIVE!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version