News1India

कश्मीर में तेज़ से बढ़ रहा शीतलहर का मिजाज, गुलमर्ग का तापमान शून्य पहुंचा, मौसम विभाग से आया बर्फबारी का अलर्ट

Kashmir Snowfall
Kashmir Snowfall : कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है और घाटी का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुलमर्ग में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसके कारण कल रात कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग रहा।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में शीतलहर के कारण कड़ी ठंड पड़ रही है, और तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे लुड़क चुका है। पहाड़ी इलाकों में तापमान इससे भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड में राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में यह तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है, में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

 यह भी पढ़ें : राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटक

वहीं, घाटी में हो रही बर्फबारी का पर्यटक भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी से कश्मीर की खूबसूरती और बढ़ गई है और पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक कश्मीर में शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में शीतलहर के बीच 21 दिसंबर से 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि शुरू होने वाली है, जिसमें तापमान और गिरने की संभावना है।

Exit mobile version