Site icon News1India

1 बैनर के चलते जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों ने एक-दूसरे को पीटा

J&K Assembly : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ। बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 का बैनर दिखाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हालात ऐसे हो गए कि मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। इसके बाद सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख, जो 2024 के विधानसभा में विधायक चुने गए हैं। वह बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 का बैनर लेकर आए। बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसका विरोध किया। खुर्शीद अहमद और सुनील शर्मा के बीच बहस होने लगी। जिसके कारण बीजेपी के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया।

विधानसभा में हुई हाथापाई

इसी दौरान इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख भी गुस्से में आगबबूला हो गए और बीजेपी विधायकों से भिड़ गए। पीडीए के विधायक भी सदन के अंदर बीजेपी विधायकों के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान हाथापाई की नौबत आ गई। बीजेपी विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया और जमकर हंगामा किया। मामला बड़ता देख मार्शल को बुलाना पड़ा। करीब पंद्रह मिनट तक चले हंगामे के बाद मार्शलों ने हालात को काबू किया। इस दौरान सदन में जमकर नारेबाजी भी की गई।

कौन हैं खुर्शीद अहमद

खुर्शीद अहमद शेख बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई हैं और लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी से विधायक चुने गए हैं। खुर्शीद अहमद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आवाम ने 370 की बहाली को लेकर मतदान किया। बीजेपी के नेता आर्टिकल 370 का विरोध कर रहे हैं। हमारी पार्टी 370 की बहाली को लेकर विधानसभा से लेकर लोकसभा में आवाज उठाएगी। हम सड़क से लेकर सदन तक प्रोटेस्ट करेंगे। ये हमारा अधिकार है और इसे कोई नहीं रोक सकता। जबकि बीजेपी का कहना है कि अब प्रदेश में कभी भी 370 की वापसी नहीं होगी।

Exit mobile version