Site icon News1India

Pahalgam हमले के बाद एक्शन में सरकार ,भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में दरार,Trade पर क्या होगा असर

India Pakistan trade ban impact on essential goods prices

Impact on Trade : पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब सरकार ने कई बड़े कदम उठाते हुए न सिर्फ सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है, बल्कि सार्क वीजा भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही जिन पाकिस्तानी नागरिकों के पास SVES वीजा है और वे अभी भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट भी बैन कर दिया है। इन कड़े कदमों के बाद साफ है कि भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते पूरी तरह से टूटने की कगार पर हैं।

व्यापार पर दिखेगा असर

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से व्यापार होता रहा है। हालांकि ये बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन कुछ खास चीजों के लिए भारत पाकिस्तान पर निर्भर रहा है। अब जब रिश्ते खत्म हो रहे हैं, तो उन चीजों के दामों में इज़ाफा हो सकता है जो पाकिस्तान से आती रही हैं।

ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं महंगे

भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) खरीदता है। खासकर काजू, बादाम, पिस्ता जैसी चीजें। ये भारतीय बाजार में खूब पसंद की जाती हैं। अब जब पाकिस्तान से व्यापार में रुकावट आएगी, तो इनकी कीमतें बढ़ना तय है।

सेंधा नमक की कीमत पर असर

सेंधा नमक भी एक अहम चीज है जो भारत पाकिस्तान से मंगवाता है। दरअसल, दुनिया में सबसे ज्यादा सेंधा नमक पाकिस्तान में पाया जाता है और भारत इसका बड़ा ग्राहक है। अब अगर यह आयात बंद हुआ, तो इसकी कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।

ऑप्टिकल लेंस भी होंगे महंगे

भारत में चश्मों के लेंस यानी ऑप्टिकल लेंस की भी काफी डिमांड है और इसका बड़ा हिस्सा पाकिस्तान से आता रहा है। ये लेंस भारत के कई इलाकों में इस्तेमाल होते हैं। अब इस आयात पर रोक लगने से ये महंगे हो सकते हैं।

अन्य सामानों पर भी पड़ेगा असर

पाकिस्तान से भारत फल, सीमेंट, मुल्तानी मिट्टी, कॉटन, स्टील और चमड़े का सामान भी मंगाता है। इन सभी चीजों की सप्लाई में अगर बदलाव हुआ, तो बाज़ार में इनके रेट बढ़ सकते हैं। खासकर सीमेंट और स्टील जैसी चीजें निर्माण कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं।

सरकार के इन सख्त कदमों से यह साफ है कि भारत अब पाकिस्तान से किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहता। हालांकि इसका असर आम लोगों की जेब पर जरूर पड़ सकता है, क्योंकि जिन वस्तुओं का आयात पाकिस्तान से होता था, अब वे चीजें बाजार में महंगी हो सकती हैं।

Exit mobile version