Site icon News1India

जम्मू-कश्मीर:  खराब स्वास्थ्य कि वजह से फारूक अब्दुल्ला ने NC पद से दिया इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने आज बड़ा फैसला लेते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वो लंबे समय से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। उनके अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पीछे की मुख्य वजह उनके स्वास्थ्य को बताया जा रहा है जबकि कुछ राजनीतिज्ञों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को पार्टी की कमान सौंपने का फैसला ले लिया है इसीलिए उन्होंने औपचारिक तौर पर अब इस्तीफे दिया है।

इस्तीफे से पहले फारूख अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई। श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए फारूख ने कहा कि उनका स्वास्थ्य उन्हें अब पार्टी का नेतृत्व करने की अनुमति नहीं देता है। अब नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 5 दिसंबर को होगा।

सूत्रों के मुताबिक उमर अब्दुल्ला को नए पार्टी प्रमुख के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादि के फारूक अब्दुल्ला के पद छोड़ने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अब जल्द ही अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा फिलहाल अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव तक फारूक पार्टी चीफ बने रहेंगे।

Exit mobile version