Site icon News1India

Jammu-Kashmir: भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, कई वाहन फंसे, प्रशासन टीम राहत कार्य में जुटी

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में तड़के भूस्खलन और गिरे चट्टानों के कारण बुधवार को आवाजाही बंद हो गयी है। बता दें की जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टोन स्लाइड हुआ है। जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करा दिया गया। इसके कारण हजारों की तादाद में यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन के साथ फंसे हुए है।

स्टोन स्लाइड होने से मुख्य राजमार्ग बंद

जम्मू कश्मीर से भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को स्टोन स्लाइड होने से मुख्य राजमार्ग बंद कर दिया गया है। जिसके चलते किसी भी गाड़ी को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर बुधवार तड़के की भूस्खलन और गिरे चट्टानों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा। इसके कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए है।

प्रशासन टीम राहत कार्य में जुटी

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन का मलबा जम्मू-श्रीनगर के हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग के इलाकों में गिरा हुआ है।जिसके चलते जम्मू श्रीनगर हाईवे आवाजाही के लिए बंद हो गया। जम्मू पटनीटॉप, जम्मू डोडा, जम्मू रामबन रोड भी इसके अन्तर्गत बाधित हुए है। स्टोन स्लाइड के बाद से ही मौके पर पहुंची प्रशासन टीम राहत कार्य में जुट गयी। प्रशासन की यही कोशिश है कि जल्द से जल्द हाईवे को खोला जा सके।

हजारों की तादाद में यात्री फंसे

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टोन स्लाइड होने से आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गयी है। किसी भी गाड़ी को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू आने-जाने की इजाजत नहीं है। हाईवे बंद होने से हजारों की तादाद में यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Exit mobile version