Site icon News1India

J&K: BJP ने अपनी पहली लिस्ट जारी , जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम

J&K

J&K: बीजेपी ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। रविवार 25 अगस्त को भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा। 4 अक्टूबर को वहीं मतगणना होगी। आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद J&K में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार 60-70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। आपको बता दें कि परिसीमन के बाद राज्य में सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। पहले राज्य में 83 सीटें थीं। हालांकि राज्य में कुल सीटों की संख्या 114 है, लेकिन पीओके की 24 सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं।

चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

भाजपा के शीर्ष नेता इस बार J&K में 7-8 रैलियां करेंगे। आपको बता दें कि पार्टी ने इस चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी घाटी के उन सभी निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। आपको बता दें कि राज्य में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। तब भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद राज्य में 6 महीने तक राज्यपाल शासन रहा। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

Janmashtami 2024 : आज मनाया जाएगा पावन जन्माष्टमी का त्योहार, जानें इस दिन का वो रहस्य जिससे आप हैं अनजान

प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने भी उम्मीदवारों का ऐलान किया

आपको बता दें कि अब तक कई क्षेत्रीय पार्टियों ने अपने नामों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने 13 नामों का ऐलान किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 7 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारे हैं। केंद्र सरकार ने 2019 में यूएपीए के तहत जमात इस्लामी को अवैध संगठन घोषित किया था। इस साल सरकार ने इस प्रतिबंध को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है।

Exit mobile version