Site icon News1India

Poonchh Attack: शहीद देबाशीष बिस्वाल के जाने से खुद को संभाल नहीं पा रहा परिवार, नम आंखों से दी विदाई

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में 20 अप्रैल को दोपहर के समय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। वहीं शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका है। इसी कड़ी में जब हमले में मारे शहीद देबाशीष बिस्वास का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद हुए जवान की पत्नी और परिवार जन खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें, शहीद देबाशीष बिस्वाल की सात साल की बेटी है।

कब हुआ हमला?

सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार ये आतंकी हमला दोपहर 3 बजे के करीब हुआ था। सेना का ट्रक राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहा था तभी हमला हुआ था। बताया गया कि सेना के जवान ट्रक से सब्जी और अन्य जरूरी सामान लेने निकले हुए थे। तभी ट्रक पर आतंकियों द्वारा हमला कर दिया गया। आपको बता दें, इस हमले की जिम्मेदारी PAFF (पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ) नामक आतंकी संगठन ने लिया है।इस हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब से थे वहीं.. एक ओड़िशा से थे।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version