Site icon News1India

पंजाब CM भगवंत मान के घर पड़ी EC की रेड, कपूरथला हाउस के बाहर लगा अधिकारियों का जमघट

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann : आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस की तलाशी के लिए चुनाव आयोग (EC) की टीम पहुंची है। चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि कैश वितरण की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। C Vigil ऐप के जरिए चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि यहां पैसे बांटे जा रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के अधिकारी कपूरथला हाउस के बाहर तैनात हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सोशल मीडिया पर इस रेड की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड करने पहुंची है, जबकि भाजपा के लोग दिनदहाड़े पैसे, जूते और चद्दर बांट रहे हैं – ये दिखाई नहीं देता। इसके बजाय, एक चुने हुए मुख्यमंत्री के घर पर रेड की जाती है। वाह भाजपा! दिल्ली के लोग 5 तारीख़ को इसका जवाब देंगे!”

यह भी पढ़ें : शीशमहल का जिक्र करते हुए बोले Amit Shah, इस काम में नंबर 1 हैं Arvind Kejriwal

Exit mobile version