Site icon News1India

आखिर राम रहीम को क्यों देनी पड़ी जेड प्लस सुरक्षा?

चंडीगढ़ : बलात्कार के आरोपी राम रहीम को स्पेशल जेड प्लस सुरक्षा मिलने से हरियाणा (Haryana) की सियासत का पारा गरम हो गया है । सरकारी अधिकारियों (Government officer) के मुताबिक डेरा प्रमुख की सुरक्षा हमारा मानवीय कर्तव्य है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM) मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि हमारे लिए राज्य के हर एक नागरिक की सुरक्षा अहम मुद्दा है| वो चाहें कोई अपराधी हो या कोई आम आदमी इसी दरमियान उन्होंने ये भी कहा कि अभी तो राम रहीम ‘फरलो’ पर है| यानी (एक प्रकार की छुट्ठी) अधिकारियों के अनुसार बलात्कार के आरोपी गुरमीत सिंह को 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है| बाबा की माने तो उनको खालिस्तानियों (Khalistaniyon) से जान का खतरा नजर आ रहा था| सूत्रों के मुताबिक उनहोंने स्थानीय प्रशासन को शिकायत भी की थी, जिसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया| डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा भी काट रहा है.

गुरमीत सिंह की सुरक्षा को लेकर सियासत के गलियारों से अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गईं हैं।

निशांत दीक्षित

Exit mobile version