Site icon News1India

Haryana में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने पार्टी से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने से हैं नाराज

Haryana

Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आर्य ने जेजेपी के बागी विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट मिलने से नाराज होकर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से त्यागपत्र देने का फैसला किया।

बच्चन सिंह आर्य ने अपनी इस्तीफा पत्र में लिखा, “मैं बच्चन सिंह आर्य, विधानसभा क्षेत्र सफीदों, आज दिनांक 07-09-24 को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा देता हूं।”

दो दिन पहले ही बच्चन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, “लगा दो आग पानी में, शरारत हो तो ऐसी हो, मिटा दो हस्ती जुल्मों की, बगावत हो तो ऐसे हो।”

यह भी पढ़े: Kushinagar: अस्पताल का बिल न चुकाने पर पिता ने 20 हजार रुपये के लिए बेच दिया अपना बेटा

बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसके बाद पार्टी नेताओं में मतभेद उभरने लगे हैं। इस सूची में कई पूर्व सांसदों और जेजेपी छोड़कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं को टिकट दिया गया, लेकिन कई बड़े नेताओं के नाम गायब थे।

यह भी पढ़े: राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार विदिशा में ट्रक से टकराई, चार की मौत, छह घायल

पहली सूची जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की संख्या बढ़ गई है। इसमें कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला, जिन्होंने रानिया विधानसभा से टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई और चुनाव लड़ने का ऐलान किया, और लक्ष्मण नापा, जिन्होंने रतिया से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी, शामिल हैं।

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, जो 5 अक्टूबर को होगा, और चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version