Site icon News1India

कंडक्टर ने महिला पुलिस से मांगा किराया, गुस्से में हरियाणा ने काट दिया 50 बसों का चलान… फिर राजस्थान ने भी ले लिया बदला

Viral News

Viral News : हरियाणा पुलिस की एक महिला सिपाही का एक विवादास्पद घटना में राजस्थान रोडवेज की बस में बैठने के दौरान कंडक्टर ने 50 रुपए का किराया मांगा। महिला सिपाही ने अपनी पहचान पुलिसकर्मी के रूप में बताई, लेकिन कंडक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह हरियाणा पुलिस से हैं और बस राजस्थान की है। कंडक्टर ने उन्हें बताया कि यदि सफर करना है तो उन्हें टिकट लेना होगा। अंततः सिपाही को किराया चुकाना पड़ा।

हरियाणा पुलिस की जवाबी कार्रवाई

इस घटना के बाद, हरियाणा पुलिस(Viral News) ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए राजस्थान की 50 से अधिक बसों का चालान काट दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस और रोडवेज के बीच तनाव बढ़ गया है, जिससे दोनों राज्यों में एक प्रकार का चालान युद्ध शुरू हो गया है।

राजस्थान पुलिस का एक्शन

जवाबी कार्रवाई करते हुए, राजस्थान पुलिस ने भी हरियाणा की 26 बसों के चालान काटे हैं। ऐसा लगता है कि यह विवाद दोनों राज्यों के पुलिस और रोडवेज के बीच गहराता जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह स्थिति दोनों राज्यों के बीच अव्यवस्था और आपसी विरोध का कारण बन सकती है।

Exit mobile version