Site icon News1India

कोर्ट परिसर में वकील ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान हुई मौत, क्या है पूरा मामला?

Faridabad Suicide

Faridabad Suicide

Faridabad Suicide: फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां के सेक्टर-12 कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 56 वर्षीय वकील ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युलक ने परिजनों से बात की थी। हालांकि फोन पर क्या बात हुई थी, आत्महत्या की वजह क्या थी?  इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 12 कोर्ट परिसर की चौथी मंदिर से छलांग लगा लिया। चौथी मंजिल से गिरने के वकील को काफी गंभीर चोटें आई। जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अधिवक्ता 56 वर्षीय JP धनकड़ मच्छगर गांव के रहने वाला था। जो कि पिछले कई वर्षों से सेक्टर-12 कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़े: नीले ड्रम के साथ यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की तस्वीर वायरल, क्या है इसका राज?

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थाना सेंट्रल के इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल वकील जेपी धनकड़ को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक वकील नेवी से रिटायर था और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है आगे की जांच की जा रही है।

मृतक वकील ने क्यों किया आत्महत्या?

घटना को लेकर मृतक वकील के साथी का कहना है कि कई वकीलों ने उन्हें कूदते हुए देखा था। अब यह नहीं कहा जा सकता की जेपी धड़कड ने आखिर किन कारणों की वजह से कोर्ट परिसर की चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़े: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश की बॉल पर अमित शाह का छक्का

Exit mobile version