Site icon News1India

Haryana Election 2024 : विनेश फोगाट और योगेश बैरागी के बीच कांटे की भिड़ंत, आखिर किसके हाथ लगेगी ये चुनावी पारी?

Vinesh Phogat,

Haryana Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना जारी है। ​सभी की नजर राज्य की सबसे महत्वपूर्ण सीट, जुलाना, पर है, जहां कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

​इस सीट पर लगभग 75% मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा था। पिछले चुनाव में अमरजीत ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी। इस साल इस सीट पर भारी मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जुलाना सीट पर अब तक तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। ​भाजपा के योगेश कुमार को 14,329 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि विनेश फोगाट 12,290 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।​ दोनों के बीच 2,039 मतों का अंतर है।

दूसरी जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार को 9,404 वोट मिले हैं, जबकि विनेश फोगाट 2,128 मतों से पीछे चल रही हैं, उन्हें अभी तक 7,276 वोट प्राप्त हुए हैं। जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट लगभग 2,100 मतों से पीछे हैं, और भाजपा के योगेश कुमार ने बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, जुलाना सीट पर विनेश फोगाट सिर्फ 214 वोटों से आगे चल रही थीं, उन्हें अब तक 4,114 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के योगेश कुमार 3,900 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें : दीपिका बनी लेडी सिंघम, ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

क्या कहता है Exit Poll ?

एक सर्वेक्षण के अनुसार, कांग्रेस के लिए इस सीट को जीतना सहज नहीं होगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी और उसे लगभग 12 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। जेजेपी के अमरजीत ढांडा यहां से चुनाव जीतने में सफल हुए थे। ​इस बार जेजेपी कमजोर दिखाई दे रही है, इसलिए विनेश फोगाट अपने पहले चुनाव में जीत हासिल कर सकती हैं।

Exit mobile version